फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Manipulation in Tehsil's records, orders for action on Lekhpal

तहसील के अभिलेखों में हेरफेर, लेखपाल पर कार्रवाई का आदेश

Tue, 19 Oct 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Manipulation in Tehsil's records, orders for action on Lekhpal
दातागंज (बदायूं)। दातागंज तहसील के अभिलेखों में हेरफेर का मामला सामने आया है। जांच कराने के बाद एसडीएम ने संबंधित लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला उसहैत क्षेत्र के गांव अहमदनगर बछौरा का है। यहां के रामचंद्र के नाम साल 1997 में सरकारी जमीन का पट्टा हुआ था। इसके हिसाब से ये जमीन रामचंद्र पुत्र बुद्धू के नाम चली आ रही थी। रामचंद्र का आरोप था कि उसके गांव के दूसरे रामचंद्र पुत्र प्रथम ने लेखपाल से मिलकर अभिलेखों में फेरबदल करा दिया और उसके पिता के नाम पर अपने पिता का नाम दर्ज करा लिया। उसके बाद जगह पर कब्जा करने की कोशिश की।
विज्ञापन

जब पहले रामचंद्र को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एसडीएम कोर्ट में इसका मुकदमा दायर कराया। कुछ दिन पहले मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि साल 1971 से 1990 तक का रिकॉर्ड सही था लेकिन जब तीसरी खतौनी बनी तब रामचंद्र पुत्र बुद्घू के स्थान पर रामचंद्र पुत्र प्रथम दर्ज किया गया। एसडीएम ने तत्कालीन लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एफआईआर के आदेश कर दिए हैं। जब पुलिस जांच करेगी। तभी सामने आएगा कि किस लेखपाल ने फेरबदल किया था।
-पारसनाथ मौर्य, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed