फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwariya dies after being hit by pickup vehicle in Budaun

बदायूं: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत, चचेरा भाई घायल

Sun, 23 Aug 2026 03:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 03:46 PM IST
सार

बदायूं-उझानी मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार कांवड़ियों की रौंद दिया, जिससे एक कांवड़िये की मौत हो गई। उसका चचेरा भाई घायल हो गया। 

विज्ञापन
Kanwariya dies after being hit by pickup vehicle in Budaun
सतीश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कछला गंगा घाट से जल भरकर शाहजहांपुर के देवकली मंदिर जा रहे कांवड़िये की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई भी घायल हो गया। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। 

विज्ञापन

 
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रमनगला रूपामई निवासी 26 वर्षीय सतीश शनिवार को अपने साथियों के साथ कांवड़ लेने के लिए उझानी क्षेत्र के कछला गंगा घाट गया था। रविवार सुबह सतीश अपने चचेरे भाई समेत अन्य साथियों के साथ दो बाइकों से कांवड़ लेकर शाहजहांपुर स्थित पटना देवकली मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था। 
विज्ञापन


स्कूल के पास हुआ हादसा 
बदायूं-उझानी मार्ग पर जीडी गोयंका स्कूल के आगे सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed