{"_id":"25c06e0ebd5a69b6346ba07929299ea6","slug":"mandey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने होली से पहले मांगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने होली से पहले मांगा मानदेय
ujani
Updated Mon, 23 Feb 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर महीना से मानदेय नहीं मिलने से शिक्षामित्रों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। विभागीय अफसरों की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए शिक्षामित्रों ने ब्लॉक मुख्यालय पर इकट्ठे होकर आवाज बुलंद की। कहा कि मानदेय होली से पहले मिल जाना चाहिए।
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर विभाग के अफसर गंभीर नहीं है। मानदेय के अभाव में पांच महीना गुजर चुके हैं। ऐसे में शिक्षामित्रों को घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए किस कदर परेशानी हो रही है, यह तो शिक्षामित्रों के अलावा कोई और समझ नहीं सकता। ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने होली से पहले मानदेय अवमुक्त कराने की मांग की।
शिक्षामित्रों ने मानदेय को लेकर परेशानियां बयां कीं। कहा कि होली से पहले मानदेय नहीं मिला तो उनके बच्चे भी त्योहार की खुशियों से वंचित हो जाएंगे। शिक्षामित्रों ने कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन भेजा है। बैठक में विश्वपाल सिंह, रनवीर सिंह, शोभा सोलंकी, सर्वेश यादव, संतराम, सुचित्रा, मुकेश कुमार, ममता रानी, राकेश सिंह, शीतल और रेखा आदि मौजूद थीं।