{"_id":"68ce99a6418ff3bc930a30bd","slug":"man-threatened-the-police-video-goes-viral-in-budaun-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक ने पुलिस को दी धमकी, बोला- पिता और भाई को जेल भेजने वालों को उड़ा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक ने पुलिस को दी धमकी, बोला- पिता और भाई को जेल भेजने वालों को उड़ा दूंगा
Sat, 20 Sep 2025 05:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Sep 2025 05:40 PM IST
सार
बदायूं के ककराला निवासी युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पुलिस को धमकी दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के ककराला निवासी तस्लीम ने पुलिस को धमकी दी है। उसने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि उसका अब तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
ककराला पुलिस ने दो साल पहले एक मामले में आरोपी उसके पिता और भाई को जेल भेजा था। इसी खुन्नस में युवक ने एक महीना पहले अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसमें वह धमकी दे रहा है कि वह ककराला चौकी पर तैनात एक सिपाही व क्षेत्र के प्रधान को सबक सिखाएगा। वह अपने पिता और भाई को जेल भिजवाने वालों को उड़ा देगा। शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि एक महीने पहले तस्लीम नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उसकी तलाश की जा रही है लेकिन उसका कहीं सुहाग नहीं मिला है। उसकी लोकेशन जहां-जहां मिली वहां उसकी की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पता चला है कि वह हैदराबाद में कहीं रह रहा है।
विज्ञापन