{"_id":"67f7803759be1b270109931e","slug":"man-misdeeds-with-girl-after-keeping-her-hostage-in-a-hut-in-budaun-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झोपड़ी में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपी ने पीटा, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झोपड़ी में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपी ने पीटा, जान से मारने की दी धमकी
Thu, 10 Apr 2025 01:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:54 PM IST
सार
बदायूं के दातागंज क्षेत्र से युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने गांव के ही युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक झांसा देकर एक युवती को अपनी झोपड़ी में ले गया। आरोप है कि युवक ने युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। युवती के भाई के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के दुष्कर्म, मारपीट व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनकी बेटी (18 साल) बुधवार दोपहर दुकान से कुछ घरेलू सामान लेने जा रही थी। इसी बीच बेटी को रास्ते में गांव का युवक ओमसरन मिल गया। वह उसे बहाने से अपनी झोपड़ी में ले गया, जहां उसे बंधक बना लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर छेड़खानी की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे बेटी दहशत में आ गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उसका भाई मौके पर पहुंच गया। यह देख आरोपी युवक युवती के भाई को धक्का देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी सिमरन का स्टेट्स देख टूटा राज, मौत को लगाया गले, आत्महत्या मामले में सात लोगों पर FIR
विज्ञापन
युवती का भाई उसे लेकर घर लेकर पहुंचा। युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने दातागंज पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में छानबीन कर रही है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।