Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man left his sick wife and eloped with his sister-in-law from Delhi in budaun

UP: बीमार पत्नी को छोड़ दिल्ली से साली को भगा लाया जीजा, बदायूं पहुंचे साढ़ू ने पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 27 Jun 2025 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 07:02 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं के कादरचौक क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी युवक अपनी बीमार पत्नी को छोड़कर दिल्ली से साली को भगा लाया। इसकी जानकारी होने पर उसका साढ़ू कादरचौक थाने पहुंच गया। उसने पुलिस से पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई। पत्नी ने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
man left his sick wife and eloped with his sister-in-law from Delhi in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी बीमार पत्नी को छोड़कर दिल्ली निवासी साली को भगा लाया। साली भी शादीशुदा है। उसका पति शुक्रवार को दिल्ली से कादरचौक थाने पहुंचा। उसने पुलिस से पत्नी को वापस दिलाए जाने की गुहार गई, लेकिन जीजा के प्यार में दीवानी युवती ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई है। युवती की बड़ी बहन की शादी कादरचौक थाना क्षेत्र के मुहम्मदगंज निवासी टेलर के साथ हुई थी। युवती का टेलर जीजा तीन बच्चों का पिता है। वह खुद एक बच्चे की मां है। टेलर दिल्ली में ही रहकर सिलाई का काम करता है। इसके चलते उसका साली के घर आना जाना रहता था। पिछले कई महीनों से उसकी पत्नी बीमार चल रही है। इस बीच युवती और उसके जीजा के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। जब दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो साथ रहने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन


जीजा से घंटों बात करती थी युवती 
युवती के पति का आरोप है कि पत्नी उसकी गैर मौजूदगी में जीजा से कॉल पर घंटों बात करती थी। इसका उसे पहले से ही अभास हो गया था, लेकिन परिवार की बदनामी के कारण उसने किसी से कुछ नहीं कहा। उसने कई दफा पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। पति ने बताया कि वह रविवार को घर पर नहीं था। इसी बीच उसका साढ़ू घर पहुंचा और उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर दिल्ली से भगा लाया। वह जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद उसे साढ़ू के साथ पत्नी के जाने की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'मैंने जहर पी लिया... बस चंद सांसें बची हैं', लापता युवक का वीडियो वायरल, बताया क्यों उठाया ऐसा कदम


 

Trending Videos

आरोपी के घर पर मिली पत्नी 
दिल्ली निवासी युवक तलाश करते हुए शुक्रवार को कादरचौक थाने पहुंचा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका। उसके घर पर पीड़ित युवक की पत्नी मिली। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद पति ने अपने रिश्तेदारों से पत्नी को मनाने की बात कही, लेकिन वह नहीं मानी। इंस्पेक्टर धनंजेय सिंह ने बताया कि इस मामले में लिखित तहरीर नहीं आई है। मामला दिल्ली से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed