फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man dies in horse buggy hits by unknown vehicle in budaun

Budaun: बरात से लौट रही बग्गी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत, साथी घायल

Thu, 04 May 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 May 2023 12:25 PM IST
सार

मुजरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन ने घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी। इससे बग्गी चालक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। 

विज्ञापन
man dies in horse buggy hits by unknown vehicle in budaun
सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पड़ी बग्गी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में बग्गी चालक और घोड़े की मौत हो गई, जबकि बग्गी चालक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी 30 वर्षीय राजवीर उर्फ छोटे लाल शादी समारोह में घोड़ा, बग्गी चलाने का काम करता था। बुधवार को वह मुजरिया क्षेत्र के गांव कौल्हाई में बरात चढ़ाकर घर वापस लौट रहा था। उसके साथ में बिल्सी के मुहल्ला नंबर आठ निवासी आसमोहम्मद भी था। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे गांव रफीनगर के पास अज्ञात वाहन ने बग्गी को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज हुई कि बग्गी के परखचे उड़ गए और राजवीर उर्फ छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई। बग्गी को खींच रहे एक घोड़े ने भी दम तोड़ दिया, जबकि आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आसमोहम्मद को जिला अस्पताल भेजने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed