{"_id":"65c9bc31e4e0afb10702843e","slug":"man-dies-due-to-electrocution-in-budaun-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तारकशी में करंट आने से युवक की मौत, फसल की रखवाली करने गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तारकशी में करंट आने से युवक की मौत, फसल की रखवाली करने गया था युवक
Mon, 12 Feb 2024 12:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:10 PM IST
सार
बदायूं के हजरतपुर इलाके में छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए खेत में की गई तारकशी से एक युवक की जान चली गई। तारकशी में करंट आ रहा था, उसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में रविवार रात तारकशी में करंट आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हाकिम पुत्र सोहनपाल रविवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
परिवार वालों के मुताबिक हाकिम खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह रविवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। पड़ोसी खेत मालिक ने तारकशी लगा रखी थी। रात उसमें करंट लगा दिया था।
विज्ञापन
जैसे ही युवक तारकशी की चपेट में आया कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई। सुबह ग्रामीण जब खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव खेत में पड़ा देखा। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस भी वहां आ गई। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन