फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man died in accident

Budaun News: सब्जी खरीदकर लौट रहे ग्रामीण की ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
man died in accident
म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में सोमवार देर शाम एक ट्रक से कुचलकर 55 वर्षीय धीरपाल कश्यप की मौत हो गई। वह सब्जी खरीदकर साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कनऊ खेड़ा निवासी धीरपाल कश्यप उर्फ धीरू खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजन के मुताबिक धीरपाल सोमवार शाम सब्जी खरीदने म्याऊं की साप्ताहिक बाजार आए थे।
विज्ञापन

वह देर शाम सब्जी खरीदकर अपने घर पैदल लौट रहे थे। वह कस्बे में मुख्य तिराहे पर सुलभ शौचालय के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग गया। धीरपाल को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया गया मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed