फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man died due to collision between pickup and Eco on the highway

Budaun News: हाईवे पर पिकअप और ईको की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Wed, 16 Aug 2023 09:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 09:17 AM IST
सार

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में बुधवार तड़के सड़क हादसा हो गया। गांव रेहड़िया के पास पिकअप और मारुति ईको कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

विज्ञापन
man died due to collision between pickup and Eco on the highway
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बुधवार तड़के पिकअप और ईको कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बिसौली के गांव रमपुरिया निवासी युवक दीपक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 4:30 बजे गांव रेहड़िया के समीप हुआ। दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए। इसके बाद पिकअप सड़क किनारे जाकर पलट गई। टक्कर से ईको कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन

कार में फंस गए थे दोनों युवक 

ईको कार में सवार बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरिया निवासी युवक देवेंद्र पुत्र छोटेलाल और दीपक पुत्र महेंद्र फंस गए। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। बाद में गांव के तमाम लोग भी आ गए। उन्होंने ईको कार में सवार लोगों को जैसे तैसे निकाला। 

पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। उसके शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर, हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed