फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man died by drowning in Ganga while taking bath in budaun

Budaun News: स्नान करने के दौरान गंगा में डूबकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने निकाला शव

Tue, 14 Feb 2023 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Feb 2023 12:19 PM IST
सार

युवक मंगलवार की सुबह पशु चराने गया था। घाट पर पशुओं को छोड़ने के बाद वह स्नान करने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में पहुंच गया और डूब गया। 

विज्ञापन
man died by drowning in Ganga while taking bath in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में हजरतपुर पुल के नीचे मंगलवार सुबह 36 वर्षीय मनवीर की गंगा में डूबकर मौत हो गई। वह सुबह गंगा किनारे अपनी भैंस चराने आया था। इसी दौरान वह नहाने को नदी में घुस गया लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया। करीब आधा घंटा बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने दोपहर के समय उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।

विज्ञापन

 
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अजब निवासी मनवीर पुत्र दुर्गपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक उसके दो बच्चे हैं लेकिन उसकी पत्नी काफी समय से अपने मायके में रह रही है। बच्चों की देखभाल मनवीर ही कर रहा था। वह मंगलवार सुबह अपने गांव के जयराम के साथ हजरतपुर पुल के नीचे अपनी भैंस चराने गया था। मनवीर ने अपनी भैंस चरने के लिए छोड़ दीं और वह खुद गंगा नदी में नहाने के लिए घुस गया। 

विज्ञापन

आधे घंटे बाद मिला शव 

इसी दौरान अचानक मनवीर गहरे पानी में चला गया। उसे देखकर जयराम ने शोर मचाया, जिससे घाट पर मौजूद कुछ लोग वहां आ गए। बाद में उसके परिवार वाले भी पहुंच गए। इसके बाद युवक को गंगा नदी में तलाश किया गया। करीब आधा घंटा तक कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मनवीर को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। दोपहर के समय उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। परिवार वालों ने बताया कि घर में मनवीर पर ही सबसे ज्यादा जिम्मेदारी थी। उसकी मौत से परिवार टूट गया है। उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। अब छोटा भाई रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed