फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man died after getting stuck in a rotavator during ploughing in Budaun

Budaun News: जोताई के दौरान रोटावेटर में फंसने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 07 Nov 2025 09:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
man died after getting stuck in a rotavator during ploughing in Budaun
घटनास्थल पर जुटे लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम टिकाई खाम में शुक्रवार की सुबह 20 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे ग्राम टिकाई खाम निवासी ज्ञान सिंह (20 वर्ष) अपना ट्रैक्टर लेकर शिवम (30 वर्ष) के खेत की जोताई करने गया था। बताया जा रहा है कि खेत पर पहुंचने के बाद शिवम ने ज्ञान सिंह से ट्रैक्टर लेकर खुद जोताई शुरू कर दी। इसी दौरान ज्ञान सिंह ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही शिवम ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिवारजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शिवम पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed