फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man died after falling from moving train in Budaun

Budaun News: चलती ट्रेन से गिरने से युवक की मौत, पत्नी की विदा कराने जा रहा था ससुराल

Tue, 29 Apr 2025 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 03:06 PM IST
सार

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सर बड़ेरिया निवासी युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वह पत्नी की विदा कराने अपनी ससुराल आजमगढ़ जा रहे थे। 

विज्ञापन
man died after falling from moving train in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी की विदा कराने के लिए आजमगढ़ जा रहे युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। हादसा बदायूं के उझानी क्षेत्र में हुआ। उसका का शव मंगलवार तड़के गांव रियोनइया के पास रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


मृतक आसाराम (25) सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सर- बड़ेरिया निवासी तोताराम के बेटे थे। उनकी ससुराल आजमगढ़ में है। वह वहां से पत्नी को लेने के लिए सोमवार शाम को घर से निकले। वह कछला स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। सफर के दौरान किसी तरह वह ट्रेन से गिर पड़े। 
विज्ञापन


जेब में मिले आधारकार्ड से हुई पहचान 
मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस को रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली तो पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर तहकीकात की। मृतक की जेब में आधारकार्ड से नाम और पते की जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक भाई चोखेलाल समेत परिजनों को बुला लिया। जेब में कछला से बरेली तक का टिकट भी मिला था। परिजनों से शिनाख्त की कार्रवाई पूरी कराने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर से खून बह रहा था। ट्रैक पर सिर के बल गिरने से ही उनकी मौत हुई है। शरीर के अन्य हिस्सों में कोई खास चोट नहीं है। मृतक के भाई ने बताया कि आसाराम दिल्ली में सोया चाप बनाने का काम करते थे। उनकी शादी पिछले हुई थी। पत्नी कुछ दिन पहले ही अपने मायके गई थी। हादसे की खबर मिलते ही वह बदायूं के लिए रवाना हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed