{"_id":"68c8ff60e2b66742240920c7","slug":"man-died-after-falling-down-travelling-in-the-train-sitting-on-the-gate-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रेन में गेट पर बैठ सफर कर था युवक, पलक झपकते ही आ गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रेन में गेट पर बैठ सफर कर था युवक, पलक झपकते ही आ गई मौत
Tue, 16 Sep 2025 11:42 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:42 AM IST
सार
ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। झपकी आने से युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में गेट पर बैठे पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र का निवासी महेश (25) पुत्र दुर्गा प्रसाद की गिरने से मौत हो गई। रविवार रात करीब 11 बजे बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी रेलवे स्टेशन के पास वह गिर गया था।
विज्ञापन
पीलीभीत के थाना गजरौला के गांव मूढ़ा सेवनगर के रहने वाले महेश अपने साथियों के साथ हरियाणा के गुड़गांव में मजदूरी करते थे। रविवार को वह गांव के ही तीन अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए निकले थे। वह पीलीभीत से बरेली पहुंचे और वहां से रात करीब आठ बजे बरेली-दिल्ली पैसेंजर में सवार हो गए। उसके तीन साथी सीट पर बैठे गए। गर्मी के चलते महेश गेट पर बैठ गए।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी रेलवे स्टेशन से निकलते ही उनको नींद की झपकी आ गई और वह चलती ट्रेन से गिर गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। आसफपुर स्टेशन पर साथ के लोग उतर गए और पुलिस व रेलवे को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग बदायूं पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। सोमवार को शव लेकर परिजन अपने घर चले गए।
विज्ञापन