फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man died after being burnt in fire his family members created a ruckus in budaun

Budaun: आग से झुलसे युवक की मौत, परिजनों ने कछला चौकी के सामने शव रखकर किया हंगामा, लगाया ये आरोप

Thu, 27 Feb 2025 07:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 07:31 PM IST
सार

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में एक माह पहले मामूली बात पर दबंगों ने युवक पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बृहस्पतिवार तड़के उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
man died after being burnt in fire his family members created a ruckus in budaun
एंबुलेंस में युवक का शव लेकर पहुंचे थे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के ननाखेड़ा गांव में करीब एक महीने पहले आग से झुलसे युवक शिवा कश्यप की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। कछला पहुंचे परिजनों ने शव पुलिस चौकी के सामने रखकर हंगामा किया। मृतक के पिता ने तीन में से सिर्फ एक ही आरोपी पर कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल भी उठाया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया।

विज्ञापन


शिवा कश्यप (18) कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा का निवासी था। उसकी 23 जनवरी शाम को बाइक सवार कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूडा भदरौल की मढइयां निवासी वीरपाल से पेट्रोल डलवाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कहासुनी के दौरान वीरपाल ने पेट्रोल भरी बोतल शिवा के ऊपर उड़ेल कर माचिस की तीली जलाकर फेंक दी थी। आग से शिवा बुरी तरह झुलस गया था। आगरा के निजी अस्पताल में शिवा का उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। शिवा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चौकी के सामने शव रखकर किया हंगामा 
परिवार के लोग शिवा का शव घर ले जाने की बजाय कछला पुलिस चौकी पर पहुंच गए। शव पुलिस चौकी के सामने रखकर हंगामा कर दिया। मृतक के पिता राजवीर कश्यप ने बताया कि पुलिस को तीन आरोपियों के नाम बताए थे, लेकिन रिपोर्ट में वीरपाल के अलावा बाकी के दो आरोपियों के नाम नहीं बढ़ाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को साजिश के तहत बचा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक अफरातफरी के माहौल के बीच इस आश्वासन पर शव कब्जे में ले गया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मृतक के परिजनों ने कोतवाली आकर भी चौकी के पुलिसकर्मियों की शिकायत की। बता दें कि घटना के अगले दिन ही पुलिस ने नामजद वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह इस वक्त जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed