फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man dead body found hanging from a tree near Ganga Expressway in Budaun

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक पेड़ पर फंदे से लटका मिला चालक का शव, ठेकेदार की गाड़ी चलाता था युवक

Sun, 14 Apr 2024 11:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2024 11:03 AM IST
सार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक पीपल के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक ठेकेदार की गाड़ी चलाता था। 

विज्ञापन
man dead body found hanging from a tree near Ganga Expressway in Budaun
पीपल के पेड़ से लटका मिला था युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक 28 वर्षीय गाड़ी चालक थानेश्वर का शव फंदे से लटका मिला। वह गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदार की बोलेरो कार चलाता था। साथी मजदूरों के मुताबिक थानेश्वर शनिवार शाम से मानसिक तनाव में था। उसने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 
थानेश्वर पुत्र बदन सिंह सहसवान कोतवाली क्षेत्र में नसूपुर फिरोजपुर गांव का रहने वाला था। वह काफी समय से गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदार अनिल कुमार की गाड़ी चला रहा था। शनिवार रात साथी मजदूरों ने उसे खाना खाने को कहा था लेकिन उसने खाना नहीं खाया। 
विज्ञापन


वह रात बनकोटा गांव के पीछे चला गया और पीपल के पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह लोगों ने उसका शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर थाना पुलिस और सीओ सुनील कुमार पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के परिवार वालों को सूचना दी गई। वे लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed