{"_id":"64f6c574a006bd41b30c6d2b","slug":"man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-budaun-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झगड़े के बाद पत्नी गई घर से बाहर, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झगड़े के बाद पत्नी गई घर से बाहर, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Tue, 05 Sep 2023 11:37 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:37 AM IST
सार
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में 35 वर्षीय राकेश उर्फ दन्ना ने मंगलवार सुबह अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। उस दौरान उसकी पत्नी बाहर गई हुई थी। जब लौटकर आई तो उसने पति के शव को फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी राकेश उर्फ दन्ना पुत्र तेजपाल शराब पीने का आदी था। परिवार वालों के मुताबिक राकेश को जुआ खेलने की लत भी लग गई थी। इससे परिवार वाले बेहद परेशान थे। इस वजह से आए दिन परिवार में विवाद होता रहता था। मंगलवार सुबह भी राकेश का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी घर के बाहर चली गई। उसका छोटा भाई नजदीक में परचून की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी वक्त राकेश ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में बड़ी कार्रवाई: 17 बीघा में बसाई जा रहीं तीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, ध्वस्त कराया अवैध निर्माण
विज्ञापन
कुछ देर बाद पत्नी घर लौटकर आई तो उसने राकेश का शव फंदे से लटका देखा। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिवार वालों ने बताया कि राकेश ने शराब पीने की आदत की वजह से आत्महत्या की है।