फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man beaten to death at Kachla Ganga ghat in Badaun

Budaun: कछला गंगा घाट पर पीट-पीटकर नाविक की हत्या, श्रद्धालुओं को नाव में बैठाने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 28 Sep 2023 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 06:43 PM IST
सार

बदायूं के कछला गंगा घाट पर मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक नाविक की हत्या कर दी गई। श्रद्धालुओं को नाव में बैठाने को लेकर उसका दूसरे नाविकों से विवाद हो गया था। इस पर आरोपियों ने सरिया, लाठी-डंडों से पीटकर उसे मार डाला। 

विज्ञापन
man beaten to death at Kachla Ganga ghat in Badaun
मृतक का फाइल फोटो, रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर बृहस्पतिवार शाम श्रद्धालुओं को नाव में बैठाने को लेकर नाविकों में विवाद हो गया। झगड़े में दूसरे नाविकों ने सरियों और लाठी-डंडे से पीटकर 28 वर्षीय नाविक कमर हसन की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


कमर हसन पुत्र अनीस हसन कछला के नजदीकी गांव पंखिया नगला का रहने वाला था। वह कई साल से कछला गंगा में नाव चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम कमर हसन कछला गंगा घाट पर आए तीर्थ यात्रियों को अपनी नाव में बैठा रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर में महिला की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, आसाराम के आश्रम का पूर्व चौकीदार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उस दौरान अन्य नाविक भी अपनी नाव में तीर्थ यात्रियों को बैठा रहे थे। कमर हसन ने कुछ यात्रियों को बुलाकर अपनी नाव में बैठा लिया। दूसरे नाविक इसका विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर उनके बीच गाली गलौज हो गई। 

दूसरे नाविकों ने कमर हसन पर लाठी-डंडे और सरियों से हमला बोल दिया, जिससे कमर हसन की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविक के शव को उझानी स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है। आरोपी नाविक मौके से भाग गए। कोतवाली पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed