फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man arrested for raping mother and daughter after conversion

Budaun News: धर्म परिवर्तन के बाद मां बेटी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for raping mother and daughter after conversion
सिविल लाइंस थाने में खड़ा आरोपी। स्रोत: पुलिस
बदायूं । नौकरी का झांसा देकर विवाहिता को अपने जाल में फंसा कर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसके साथ हरियाणा ले जाकर दुष्कर्म किया। विवाहिता जब उसके चंगुल से छूट कर अपने घर लौटी तो आरोपी गुरुवार को उसके घर भी पहुंच गया और उसकी बेटी को अकेला पाकर चाकू के बल पर उसके साथ भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को एफआईआर दर्ज करने के दो घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विदित हो कि सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से दी तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। उसके पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह अपनी बेटी के भरण पोषण के लिए काम ढूंढ रही थी। उसकी मुलाकात जिला संभल के थाना गुन्नौर के मुहल्ला शेखान निवासी अरशद अली से हुई। अरशद ने बताया कि वह मजदूर ठेकेदार है। उसे अच्छे वेतन पर नौकरी दिला देगा। इसके बाद अरशद ने उसे भरोसे में लिया और महिला का धर्म परिवर्तन कराया और नाम रेशमा रख दिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नौकरी दिलाने की बात कहकर हरियाणा ले गया। वहां महीनों उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दबाव बनाकर उससे कलमा और नमाज पढ़वाने लगा। धीरे धीरे महिला उसके इरादे भांप गई। इस पर वह अपनी बेटी को लेकर वहां से बदायूं आकर अपने घर रहने लगी।
विज्ञापन

गुरुवार को जब महिला काम के लिए बाहर गई तो अरशद उसके घर पहुंच गया। जहां महिला की 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। अरशद ने चाकू निकाल कर बेटी को धमकाया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ भी दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। महिला लौटी तो बेटी ने रोते हुए पूरा किस्सा बताया। शुक्रवार दोपहर मां को लेकर थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस गौरव विश्नाई ने बताया कि आरोपी अरशद को मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed