फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man and woman jump into the Ganga river from Kachla bridge in Budaun

भाभी पर आया देवर का दिल: घरवालों ने किया रिश्ते का विरोध तो उठाया ऐसा कदम, आफत में पड़ गई दोनों की जान

Sun, 06 Aug 2023 10:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 10:53 AM IST
सार

शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कछला पुल पर युवक को महिला के साथ घूमते हुए देखा गया। इसके कुछ देर बाद ही दोनों पुल की रेलिंग पर खड़े होकर गंगा में कूद पड़े। गोताखोरों ने दोनों की जान बचाई। 

विज्ञापन
man and woman jump into the Ganga river from Kachla bridge in Budaun
चौकी में बैठे युवक और महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में कछला पुल से शनिवार देर रात रिश्ते के देवर भाभी ने गंगा में छलांग लगा दी। यह देख गोताखोर भी गंगा में कूद पड़े। गोताखोरों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों ने पहले खुद को पति पत्नी बताया, लेकिन पुलिस ने बाद में पता किया तो वह देवर भाभी निकले। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है। घरवाले उनके रिश्ते का विरोध कर रहे थे। इसीलिए दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन


घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। कछला पुल पर करीब 30 वर्षीय युवक को महिला के साथ घूमते हुए देखा गया। इसके कुछ देर बाद ही दोनों पुल की रेलिंग पर खड़े होकर गंगा में कूद पड़े। उन्हें कूदता देख घाट पर मौजूद कांवड़ियों और आसपास के दुकानदारों ने शोर मचा दिया। गोताखोरों में ओमकार, छविराम और राजकुमार ने मशक्कत कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुरू में दोनों बेहोशी की हालत में दिखे, लेकिन बाद में वह सामान्य नजर आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट: जोगी नवादा और चक महमूद में पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कासगंज जिले के रहने वाले हैं दोनों 

चौकी के पुलिसकर्मियों और गोताखोरों को पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को कासगंज जिले में अकाऊ का निवासी बताया। उसने महिला को अपनी पत्नी बताया। युवक ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके माता-पिता से पत्नी की कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते दोनों आत्महत्या करने के लिए कछला पुल पर आकर गंगा में कूद पड़े। 

ये भी पढ़ें- ननदोई ने की छेड़खानी: महिला ने की शिकायत तो पुलिस ने मांगा सबूत; सिपाही बोला- कोई वीडियो हो तो दिखाओ

पुलिस ने जब उनके परिजनों से पता किया तो पता लगा कि युवक और महिला रिश्ते में देवर-भाभी हैं। इसे लेकर घाट पर काफी देर रात अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने युवक के बताए फोन नंबर पर कॉल कर अवगत करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक और महिला रिश्ते के देवर भाभी है। परिजनों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed