{"_id":"61e1ca7e82494d78dc5e2bd3","slug":"makar-sankranti-badaun-news-bly47254981","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर कई जगह खिचड़ी भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर कई जगह खिचड़ी भोज
विज्ञापन
मोहल्ला जालन्धरी सराय में मकर संक्राति पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मकर संक्रांति पर जिले भर में जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर पर हवन कर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सभासद नन्हे लाल कश्यप रहे। संस्था सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने मकर संक्रांति पर्व की विशेषताएं बताई। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोहल्ला जालंधरी सराय में संत रविदास नगर के शिव मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी की ओर से खिचड़ी भोज और गजक रेवड़ी वितरण का आयोजन किया।
बिल्सी। कछला गंगा घाट पर नगर के खैरी रोड की युवा टोली ने खिचड़ी का वितरण किया। आर्य समाज गुधनी के तत्वावधान में यज्ञ मंदिर में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आचार्य संजीव रूप ने कहा मकर संक्रांति का पर्व दान दया तथा सेवा का पर्व है। बांस बरोलिया स्थित वृद्धा आश्रम पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा ने ऊनी कपड़े एवं मिठाई वितरित किए।
बिसौली। आरएसएस के तत्वावधान में नगर के सरस्वती विद्या मंदिर व कस्बा मुड़िया धुरेकी में सूर्य नमस्कार और खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह नीरज शर्मा, मुड़िया नगर कार्यवाह व राष्ट्रीय गो रक्षक दल के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार राणा मौजूद रहे। इधर नगर में बदायूं रोड स्थित आरामशीन पर भाजपा के युवाओं द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज का आयोजन किया।
विज्ञापन
-
भाजपा ने 449 शक्ति केंद्रों पर कराया खिचड़ी समरसता सहभोज
बदायूं। मकर संक्रांति के मौके पर शुक्रवार को भाजपा की ओर से जिले में 449 शक्ति केंद्रों पर समरसता खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दातागंज नगर की अनुसूचित जाति बस्ती में खिचड़ी सहभोज किया। संवाद
--
शक्ति केंद्र पर कराया गया खिचड़ी भोज
उझानी। भाजपा के ग्रामीण मंडल से जुड़े दहेमू शक्ति केंद्र पर केंद्र प्रभारी किशनचंद्र शर्मा की देखरेख में खिचड़ी भोज कार्यक्रम में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। त्योहार का महत्व समझाते हुए शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ खिचड़ी भोज किया। इस मौके पर अजय तोमर, केंद्र संयोजक नरेश चंद्र, अरविंद कुमार सिंह, अक्षय कुमार सिंह, संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद