फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mahavir Swami's procession taken out with great fanfare, welcomed at many places

Budaun News: धूमधाम से निकाली महावीर स्वामी की शोभायात्रा, कई जगह स्वागत

Thu, 10 Apr 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mahavir Swami's procession taken out with great fanfare, welcomed at many places
उझानी में निकाली गई पालकी में शामिल जैन समाज के लोग। स्रोत- आयोजक
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित जैन मंदिर से शुरू होकर बालाजी तिराहा, सर्राफा बाजार, मुख्य बंबा चौराहे, कटरा बाजार, जैन मार्केट होती हुई मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज स्थित प्राचीन जैन मंदिर पर पहुंची। यहां से पुन: इसी मार्ग से वापस होती हुई नगर के ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल पर पहुंचकर विसर्जित हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसमें भगवान महावीर स्वामी की झांकी समेत कई झांकियां शामिल रहीं। यात्रा निकालने से पहले अभिनय जैन ने ख्वासी, मृंगाक जैन ने सारथी, अतुल जैन ने कुबैर, अनूप जैन, दीपक जैन ने सौधर्म इंद्र एवं मृंगाक जैन, अतुल जैन, अमित जैन, भपेंद्र जैन एवं मंजू जैन, नूतन जैन, रेखा जैन, अंकित जैन ने कलश की बोली उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में पीछे महिलाएं मंगल गीत गाती हुईं चल रहीं थीं। इसमें बहजोई, उझानी, बदायूं, इस्लामनगर आदि स्थान से जैन समाज के लोगों ने यहां पहुंचकर शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसको सफल बनाने में नगर के जैन समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा।





जन कल्याणक महोत्सव पर निकली पालकी
उझानी। बृहस्पतिवार को 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म-कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन समाज के धर्मानुयायियों ने उनकी पालकी निकाली। महिलाओं ने मंगल भजन गाए और जयकारे लगाए।

पालकी यात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर कछला रोड, घंटाघर चौराहे, नखासा मार्ग से होकर पुनः मंदिर में विसर्जित हुई। भगवान की पूजा-अर्चना के बाद अभिषेक हुआ और प्रसाद बांटा गया। पालकी यात्रा में सिद्धार्थ, सक्षम, नमी, सम्यक, आकाश, रॉबिन, संचित, शिवांग, दीपक, रचित, सोनू एवं निखिल जैन आदि इंद्र रूप में शामिल हुए। अध्यक्ष अनूप जैन, अरुण जैन, सतीश जैन, अभिषेक जैन, निर्दोष जैन, सैंकी, अजय जैन, बॉबी जैन, मनोज जैन, पिंकुल आदि का सहयोग रहा। महिलाओं में रजनी जैन, संगीता जैन, रुचि जैन, सीमा जैन, कामिनी जैन आदि ने भगवान महावीर के मंगलाष्टक का गुणगान किया। संवाद

उझानी में निकाली गई पालकी में शामिल जैन समाज के लोग। स्रोत- आयोजक

उझानी में निकाली गई पालकी में शामिल जैन समाज के लोग। स्रोत- आयोजक

उझानी में निकाली गई पालकी में शामिल जैन समाज के लोग। स्रोत- आयोजक

उझानी में निकाली गई पालकी में शामिल जैन समाज के लोग। स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed