{"_id":"663d42aabe03fd52c407fb58","slug":"maharana-pratap-jayanti-celebrated-as-bravery-day-badaun-news-c-123-1-sbly1018-118426-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शौर्य दिवस के रूप में मनाई महाराणा प्रताप जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शौर्य दिवस के रूप में मनाई महाराणा प्रताप जयंती
विज्ञापन
शहर में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद
बदायूं। जिले भर में बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप की जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कहीं महाराणा प्रताप की प्रतिमा का जलाभिषेक कर माल्यार्पण किया गया तो कहीं बाइक जुलूस निकाला गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने बैठक और गोष्ठियां कीं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर प्रतिमा का जलाभिषेक कर माल्यार्पण किया। वहीं करणी सेना ने डीजे के साथ रैली निकाली।
महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। पुष्पों से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर मुख्य अतिथि विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भइया’, पूर्व पशुपालन निदेशक डॉ. एके जादौन, विशिष्ट अतिथि पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश सिंह राठौड़, प्रतिष्ठित व्यावसाई राजेश कुमार सिंह सहित महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों, जन प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। क्षत्रिय समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने गाजे बाजे के साथ बाइक रैली निकाली। जनपद बदायूं में चार सौ से अधिक गांवों में महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा राजपूत करणी सेना ने धूमधाम से डीजे के साथ रैली निकाली। जिलाध्यक्ष इंजीनियर करुणेश राठौड़ के साथ गुलशन ठाकुर शौर्य ठाकुर, अक्षय, सौरव चंदेल, बल्ले चंदेल, चिंटू, विनोद सोलंकी आदि मौजूद रहे।
बिसौली। क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प लिया गया। इस मौके पर रामवीर सिंह, राजभान सिंह भदौरिया,ओमपाल सिंह, राहुल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आर्येंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में क्षत्रिय महासभा ने गांव के महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई। यहां हवन में पूर्णाहुति देकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्हें याद करते हुए महाराणा प्रताप की वीर गाथाओं पर विचार रखे और देश के लिए महाराणा प्रताप की वीर सोच पर उनकी देशभक्ति का स्मरण किया गया।
हल्दीघाटी की माटी से किया तिलक
स्काउट गाइड भवन में आयोजित समारोह में उपस्थित जनों को हल्दीघाटी की माटी से तिलक किया गया। प्रतिभाशाली बच्चों, विशिष्ट जन एवं समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया। भामाशाह सम्मान 2024 सूर्य प्रकाश सर्राफ तथा हाकिम खां सूरी सम्मान 2024 मुहम्मद इब्राहीम को प्रदान किया गया।
महाराणा प्रताप की सुनाई वीरगाथा
क्षत्रिय कृषक सभा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। महान योद्धा थे, शस्त्र और शास्त्र पर उनका समान अधिकार था। उन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। उनकी वीरगाथा की कहानियां भारत में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में सुनाई जाती हैं।
भाजपा विधायक ने किया उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भइया’ ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सर्व समाज को लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन भर कार्य किया। उन्हें किसी जाति और समाज की सीमा में नहीं बांधा जा सकता। सौभाग्य से आज हमारे देश प्रदेश को महाराणा प्रताप की परंपरा पर कार्य करने वाला नेतृत्व मिला हुआ है। राष्ट्र नायक की जयंती पर हम सबको महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिए जाने की आवश्यकता है।
कवि और लेखक भी थे महाराणा प्रताप
महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा तो थे ही साथ ही वह एक कलाकर, कवि और लेखक भी थे। प्रकृति प्रेमी होने के कारण जंगल में रहना स्वीकार किया। वह शाकाहारी थे। समाज के हर वर्ग भील, वनवासी, आदिवासी को आदर की दृष्टि से देखते थे। उनकी देशभक्ति से प्रेरित होकर ही उनके चरणों में भामाशाह ने अपना सर्वस्व समर्पण कर दिया था। इस मौके पर धनपाल सिंह, आचार्य प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तोमर, टीकम सिंह, विजय पाल सिंह भदौरिया, गोपाली सिंह आदि मौजूद रहे।
उझानी में भी निकाली गई शोभायात्रा
उझानी। शोभायात्रा शुरू होने से पहले दोपहर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप धर्मशाला परिसर में हवन-पूजन हुआ। शाम चार बजे बाइपास स्थित प्रस्तावित महाराणा प्रताप चौक से शोभायात्रा शुरू हुई। शुभारंभ पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, विधायक राजीव कुमार सिंह, उमेश राठौर और अमित प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।
शोभायात्रा में महाराणा प्रताप की झांकी के अलावा घुड़सवार युवक भी शामिल हुए। सजातीय लोगों के वाहनों पर ही महाराणा प्रताप के पोस्टर लगाए गए। शोभायात्रा बिल्सी रोड बाजार से घंटाघर चौराहे के रास्ते स्टेशन रोड पहुंची सजातीय युवकों ने महाराणा प्रताप की झांकी पर फूल बरसाए। शोभायात्रा में ओम प्रकाश चौहान, अमित प्रताप सिंह, डॉ. जितेंद्र पाल सिंह सोलंकी योगेश प्रताप सिंह, विष्णु सोलंकी, रानी सिंह पुंडीर, विश्वजीत तोमर, विनोद ठाकुर, राजू चौहान, कुशल पाल सिंह, संकेत ठाकुर आदि शामिल रहे।। संवाद
पडरिया चौराहा व सिरसा खुर्द में हुआ आयोजन
उस्मानपुर। विकास खंड दहगवां के गांव पडरिया और सिरसा खुर्द में क्षत्रिय समाज के लोगों ने उत्साह के साथ महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सिरसा खुर्द में धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस मौके पर ठाकुर डीलेश, विपिन, अखलेश, शिवम आदि मौजूद रहे। संवाद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया माल्यार्पण
बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कांग्रेसजनों के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि इसी तिथि को महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान के मेवाड़ में हुआ था। हर साल महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई जाती है। इस बार उनकी 484वीं जयंती मनाई गई। संवाद