{"_id":"40d595a14a3276001bc93cdcdec2f683","slug":"maggie-s-older-samples-failed-the-knock-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा दस्तक के बीच फेल हुए मैगी के पुराने नमूने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा दस्तक के बीच फेल हुए मैगी के पुराने नमूने
बदायूं
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैगी नूडल्स के दोबारा बाजार में उतरने की खबरों के बीच इसके टेस्ट मेकर के नमूने फेल होने की रिपोर्ट आ गई है। ये नमूने मुख्य खाद्य अधिकारी द्वारा मई और जून माह में लिया गए गए थे। इसके अलावा स्टार नाम से आए काला नमक का नमूना फेल है। चार नवंबर को राजकीय लैब, लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक सैंपल मानक से कम पाया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने सहसवान में गौरव असावा के यहां से मैगी के साथ टेस्ट मेकर का नमूना 30 मई को लिया था। जो सब स्टैंडर्ड होने के कारण फेल हुआ है। इसके साथ ही उसहैत से 12 जून को लिया गया स्टार काला नमक का नमूना भी फेल हुआ है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इधर, बदायूं की खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी जारी है। सहसवान में चले छापामारी अभियान में शुक्रवार को आंचल वनस्पति घी समेत पांच नमूने, गजेंद्र किराना स्टोर से आंचल वनस्पति घी का नमूना लिया गया। अकबराबाद चौराहे पर रामसहाय, श्याम और दिवाकर की दुकान से मिठाई के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
10 को आएगी लखनऊ से खाद्य सुरक्षा टीम
बदायूं। 10 नवंबर को दीपावली से पूर्व लखनऊ खाद्य सुरक्षा मुख्यालय से टीम आएगी। इसमें वीके द्विवेदी और एमके श्रीवास्तव होंगे। टीम जिले में कहीं भी छापेमारी कर मिलावट के खिलाफ अभियान चलाएगी।