फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Madrasa Board results declared, 80% students successful

Budaun News: मदरसा बोर्ड का परिणाम जारी, 80 प्रतिशत बच्चे सफल

Mon, 26 May 2025 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board results declared, 80% students successful
जिला टॉपर बनने पर छात्र मुहम्मद जिया को मिठाई ​​खिलाते पिता जाहिद अली
बदायूं। मदरसा बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें पढ़ने वाले 80 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए हैं। वहीं 43 छात्र परीक्षा में असफल रहे। इसमें रहमत व मौहम्मद जिया ने जिला टॉप कर स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने शनिवार को अरबी फारसी की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जनपद के मदरसा अब्दुल्लाह शाह अलापुर के छात्र मोहम्मद जिया ने सेकेंडरी में 73.33 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। इसी प्रकार मुंशी मौलवी मदरसा अल जमेतुल रिजविया बरकतुल उलूम के नाजिम और मोहम्मद शारिक 73.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। मदरसा जामिया ताहिरा बोर्ड बिसौली के हाजी मुख्तार अलापुर के तरन्नुम, शबनम, वसीम अली मंतशा, मोहम्मद अब्दुल अबूजर 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी में सहसवान के मदरसा अफजल उल उलूम की छात्रा रहमत अंसारी 74.40 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी। इसके अलावा मदरसा दारुल उलूम नौशैया गुलशन ए-मुस्तफा लश्करपुर के छात्र मोहम्मद बिलाल ने भी 74.7 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में जनपद के 1354 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। उसमें से 1075 सफल हुए और 43 फेल हो गए। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने टॉपर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed