फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   madhu chandra can be elect as the president

मधु चंद्रा का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय

Fri, 01 Jan 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 01 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
भाजपा और बसपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान से हटे
विज्ञापन

चार जनवरी को जाएगी निर्वाचन का औपचारिक घोषणा

 
जिले में जिला पंचायत सदस्य पद की कुल 51 सीटें हैं। अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के लिए कम से कम 26 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। सपा की ओर से पहले ही बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की बहन मधु चंद्रा को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था। गुरुवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के अंतिम दिन तक सपा की मधु चंद्रा समेत बसपा के पूर्व विधायक योगेंद्र सागर की पत्नी प्रीति सागर और भाजपा की दमयंती वर्मा ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इससे लग रहा था कि अध्यक्ष पद पर मुकाबला रोचक होगा, लेकिन शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने भाजपा और बसपा के प्रत्याशी नहीं पहुंचे। सिर्फ मधु चंद्रा ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए अब सात जनवरी को मतदान नहीं होगा। चार जनवरी को नामांकन पत्र वापसी के दिन ही मधु चंद्रा के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी। मधु चंद्रा के अनुमोदक और प्रस्तावकों में अंकुर यादव, महेंद्र सिंह, विनीता देवी, मोहम्मद इरफान और शांति देवी रहे।
कूटनीतिक प्रयास में कामयाब हो गई सपा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन से पहले माना जा रहा था कि मुकाबला रोचक होगा, लेकिन सपा अपनी कूटनीतिक चाल में कामयाब हो गई। भाजपा और बसपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल ही नहीं किए। अगर यह दोनों दल चुनाव मैदान में होते तो सपा के लिए मुश्किल हो सकती थी। राजनीति में दखल रखने वालों की मानें तो अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए सत्ता पक्ष की ओर से हर हथकंडा अपनाया गया।
विज्ञापन

कुल 51 सदस्यों वाले जिला पंचायत बोर्ड में अध्यक्ष पद के लिए 26 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि चुनाव में बसपा के 14 और भाजपा के 12 प्रत्याशी सदस्य पद पर निवार्चित हुए थे। ऐसे में विपक्षी सदस्यों की संख्या भी 26 होती है। सपा के बड़े नेता भी इस बारे में जानते थे। अगर अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान में भाजपा और बसपा के प्रत्याशी सपा के विरोध में वोट करते तो गणित गड़बड़ा सकता था। बसपा की ओर से पूर्व विधायक योगेंद्र सागर और भाजपा की दमयंती वर्मा ने नामांकन खरीदे थे। ऐसे में सपा ने ऐसी कूटनीति रची कि बसपा और भाजपा के उम्मीदवारों ने नामांकन ही दाखिल नहीं किए। ऐसे में मधु चंद्रा का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा, बसपा ने कहा कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया
बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक की मानें तो अध्यक्ष पद के लिए समीकरण भाजपा के अनुकूल नहीं थे। पार्टी ने किसी को भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि दमयंती वर्मा ने नामांकन पत्र खरीदने या खरीदने के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं किया। इधर, बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति कुमार ने भी प्रीति सागर को पार्टी का घोषित प्रत्याशी मानने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने किसी को भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया था। धन और बाहुबल के इस चुनाव में समीकरण उनके पक्ष में नहीं थे। बसपा विपक्षी में बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed