फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Made a temporary bus stand, forgot to make a tin shed for water and seating.

Budaun News: अस्थाई बनाया बस अड्डा, पानी और बैठने के लिए टिन शेड बनाना भूले

Wed, 04 Sep 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 04 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Made a temporary bus stand, forgot to make a tin shed for water and seating.
बहेड़ी मोड़ पर ई-रिक्शा से उतरते यात्री। संवाद
बदायूं। शहर में रोडवेज बसों के अंदर न आने से निश्चित ही जाम के झाम से मुक्ति मिली है, लेकिन दिल्ली रूट का सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। बहेड़ी मोड़ पर जहां अस्थाई बस अड्डा बनाया गया है वहां न तो टिन शेड है और न ही पीने के लिए पानी...। बसों के भी ठीक से खड़े होने की जगह नहीं है। इससे यात्री खासे परेशान है।
विज्ञापन


एक सितंबर से शहर के अंदर किसी भी बस के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम के आदेश के बाद रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत दिल्ली की तरफ से आने वाली दूसरे डिपो की बसें बहेड़ी मोड़ तक आएंगी। यहां पर रुककर यहीं से वापस होंगी। सवारियों को भी बहेड़ी मोड़ तक जाना पड़ेगा। इसके बाद से शहर में रोडवेज बसों का आना बंद हो गया। इससे शहर के लोगों को कलक्ट्रेट चौराहे पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिली। लेकिन इसके साथ ही यात्रियों की दिक्कत बढ़ गईं। उन्हें अब ई-रिक्शा से करीब तीन किलोमीटर दूर बहेड़ी मोड़ तक जाना होता है। यात्रियों का कहना है कि बहेड़ी मोड़ पर न तो टिनशेड है, न ही बैठने के लिए सीटें। ऐसे में बसों के इंतजार में खड़े ही रहना पड़ता है। बसों के खड़े होने तक की जगह नहीं है। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बीस रुपये की खरीदी पानी की बोतल
-नोएडा से बदायूं आई लालपुल की कमलेश को जब बहेड़ी मोड़ पर उतारा गया तो उसने रोडवेज बस अड्डे पर उतारने की बात कही। चालक ने बताया कि बसें अब यहां से आगे नहीं जाएगी। महिला ने बताया कि यहां न पानी की व्यवस्था है न ही सवारियों को बैठने की। गर्मी से परेशान होकर महिला ने 20 रुपये में पानी की बोतल खरीदी। -
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़े होकर करना पड़ रहा बस का इंतजार
साहूकारा के संदीप ने बताया कि नोएडा से बदायूं आए तो पता लगा कि अब बहेड़ी के पास तक ही बसें जा रही हैं। बोले- यहां न तो बसों के खड़े होने का स्थान है न ही सवारियों के बैठने के लिए यात्री शेड है। ऐसे में सवारियों को सड़क किनारे ही खड़े या बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।



डीएम ने चेक किया रूट डायवर्जन, कहा- यात्रियों को नहीं होनी चाहिए दिक्कत
डीएम निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को नवादा पहुंचकर रोडवेज बसों के रूट डायवर्जन को चेक किया। उन्होंने इस व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। कहा कि आम लोगों को रूट डायवर्जन से परेशानी न हो इसकी संपूर्ण व्यवस्था कर ली जाए।डायवर्जन लागू होने से जनता को राहत मिली है और यह डायवर्जन आगे भी लागू रहेगा। इसके अलावा उन्होंने बहेड़ी मोड़ पर यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं के इंतजाम करने के निर्देश भी एआरएम को दिए।

बहेड़ी मोड़ पर ई-रिक्शा से उतरते यात्री। संवाद

बहेड़ी मोड़ पर ई-रिक्शा से उतरते यात्री। संवाद

बहेड़ी मोड़ पर ई-रिक्शा से उतरते यात्री। संवाद

बहेड़ी मोड़ पर ई-रिक्शा से उतरते यात्री। संवाद

बहेड़ी मोड़ पर ई-रिक्शा से उतरते यात्री। संवाद

बहेड़ी मोड़ पर ई-रिक्शा से उतरते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed