{"_id":"675f1da68788539bbe02e74b","slug":"mad-baba-of-ayodhya-defeated-rohit-wrestler-of-delhi-badaun-news-c-123-1-sbly1018-131083-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अयोध्या के पागल बाबा ने दिल्ली के रोहित पहलवान को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अयोध्या के पागल बाबा ने दिल्ली के रोहित पहलवान को किया चित
विज्ञापन
पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ करते मेला मालिक मयंक गुप्ता व अन्य। संवाद
दहगवां। दंगल के दूसरे दिन अयोध्या से आए पहलवान पागल बाबा ने दिल्ली के रोहित पहलवान को चित किया। नगर में चल रहे माधव किसान मेला, नुमाइश व दंगल के पहले दिन दूर दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। रविवार को 32 कुश्तियां हुईं। 11 कुश्ती बराबर पर छूटीं।
दंगल में पहली कुश्ती पहलवान पागल बाबा और दिल्ली के रोहित के बीच हुई। इसमें पागल बाबा ने रोहित को पछाड़कर कुश्ती अपने नाम की। छतारी से आई महिला पहलवान आरती ने दभारसी की अमृता, जिजोड़ा के रंगाराव ने अजीजपुर के मुनीज, सचिन उमरा ने कृष्णा काशीपुर, अनुज जिजोड़ा ने दहगवां के मनोज को हराया।
इसके अलावा अतरासी के सुमित ने अजीजपुर के पंकज, जिजोड़ा के अनुज ने गुन्नौर के नौसाद, सहसोली के सतीश ने बहादुरगढ़ के राहुल, अतरासी के अखिलेश ने सैफनी के अर्जुन को चित कर कुश्ती जीत ली। इसी तरह 32 कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता, मेला मालिक मयंक गुप्ता, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, नरेश चन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र वर्मा, कलीम अहमद आदि मौजूद रहे।