फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lu - the toughest step out flames

लू-लपट में घर से निकलना हुआ दुश्वार

Fri, 22 Apr 2016 12:03 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lu - the toughest step out flames
हाट
जिले में तेज गर्म हवा के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। खेतों में जिनकी गेहूं की फसल उठ गई है, वे किसान खेतों का रुख नहीं कर रहे हैं। जिनकी फसले हैं वे भी केवल सुबह शाम ही खेतों पर जाते हैं। भीषण गर्मी के कारण शहरों के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। 
विज्ञापन

यहां बता दें कि लगातार बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भी एक डिग्री बढ़कर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर रुका। चढ़ता तापमान और ऊपर से तेज हवाओं ने लोगों ने बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। बस अड्डा और रेलवे स्टेशन आदि भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी कम लोग ही दिखे। जिन्हें किसी काम को अधिक जरूरी था, वे ही लोग बाहर निकले अन्यथा लोग घरों में ही कैद रहे। जो लोग बाहर निकले वे गमछे लपेटकर या छाता लेकर ही निकल सके। गर्म हवाओं ने लोगों को बहुत परेशान किया। प्यास मिटाने को लोग नलों पर भीड़ लगाए रहे, वहीं पेय पदार्थों की जमकर बिक्री हुई। 
विज्ञापन

-----
पिछले एक सप्ताह का तापमान डिग्री सेल्सियस में 
15 अप्रैल-            39 
16 अप्रैल-            40
17 अप्रैल-            41
18 अप्रैल-            40
19 अप्रैल-            40
20 अप्रैल-            39
21 अप्रैल-            41
-------
हिरनों के प्यासे झुंड देखे तो तालाब भरवाए 
दातागंज/बदायूं। कड़ाके की धूप और गर्म हवा से जहां आम आदमी परेशान है, वहीं जंगली जानवरों का हाल बेहाल है। पिछले दिनों सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया दातागंज क्षेत्र के गांव सैंजनी के दौरे पर थे, तो उन्होंने काले हिरणों को झुंड देखा जो प्यास से व्याकुल होकर गांव के समीप आ गया था। सीडीओ ने गांव वालों से जानकारी हासिल की और ग्राम प्रधान को आदेश कर तुरंत सूखे पड़े तालाब भरवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, तेज गर्मी के कारण वन क्षेत्रों से निकलकर जीव-जंतु भी पानी को व्याकुल हैं। खुद सीडीओ ने हिरनों की व्याकुलता देखी तो वह भावुक हो उठे। बताया जाता है कि उन्होंने गांव के समीप हांफते हुए हिरनों के झुंड को देखा तो ग्रामीणों से इनके संबंध में बात की। ग्रामीणों ने बताया गर्मी के दिनों में वन क्षेत्रों में पानी का संकट बना हुआ है। प्यासे हिरन अक्सर गांवों के पास आ जाते हैं। यहां नाले-नालियों में भरे पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं। 

सीडीओ ने ग्रामीणों से जानकारी होने पर तत्काल ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को बुलवाया और तत्काल गांव के सूखे पड़े तालाब का भरवाने का निर्देश दिया। उन्होंने बाकी ग्राम पंचायतों को भी दिशा निर्देश दिए हैं कि सूखे पड़े तालाबों को पानी से भरवाया जाए ताकि जानवरों को प्यास से व्याकुल न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed