{"_id":"57d8439a4f1c1b2d46d485ab","slug":"ltt-hitting-and-flower-holly-the-attraction","type":"story","status":"publish","title_hn":"लट्ठ मार और फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लट्ठ मार और फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन से चल रहे गणेश महोत्सव में स्थानीय व बाहर से आए कलाकारों ने सुंदर झांकियां व रासलीला की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लट्ठमार व फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। भजन, कीर्तन पर देर रात तक भक्ति में लीन श्रद्धालु झुमते रहे।
जय दुर्गा शिव शक्ति युवा सेवा समिति, दातागंज के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव में गणेश भक्तों का रेला उमड़ रहा है। यहां श्रद्धालु जहां भगवान की महिमा का गुणगान सुन रहे हैं। वहीं कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किए जा रहे भक्ति कार्यक्रमों का आनंद भी उठा रहे हैं। मंगलवार को स्थानीय कलाकारों ने शिव-विवाह का मंचन किया। इसके उपरांत लट्ठमार होली हुई। राधा-कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गईं। वहीं रासलीला मंचन देख भक्त झूमते नजर आए। अध्यक्ष शैंकी अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 को विसर्जन होगा। इस अवसर पर गोली सिंह, नितिन गुप्ता, अच्छू गुप्ता, सुभाष सैनी, अमन गुप्ता, राजू पंडित, मयंक गुप्ता, सोनू सिंह आदि का सहयोग रहा।