फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   LPG fire was splashed

रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मचा 

Mon, 05 Dec 2016 11:21 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
LPG fire was splashed
रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मचा  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर में व्यस्त इलाके छह सड़का के पास हुई वारदात
 शहर के व्यस्त इलाका छह सड़का के पास गिहार बस्ती के एक घर में खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। इससे यहां हड़कंप मच गया। बस्ती के लोगों ने ही किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। कोई हानि नहीं हुई है। यह घटना लापरवाही की वजह से हुई। जाहिर है कि अगर समय रहते पुराना हो चुका पाइप बदल दिया गया होता तो आग नहीं लगती।

छह सड़का के पास गिहार बस्ती में सोमवार सुबह जीत के घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया। इसने आग पकड़ ली। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में सिलेंडर को बाहर फेंक दिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले आग पर काबू पाया जा सका था। फायर ब्रिगेड के मुताबिक रसोई गैस सिलेंडर का पाइप काफी पुराना होने की वजह से लीक हो चुका था। इस वजह से गैस का रिसाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed