{"_id":"6a4aa37b69d565128a0261ea","slug":"lover-strangles-teenage-girl-to-death-after-she-insists-on-marriage-badaun-news-c-4-bly1052-919236-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी की जिद पर अड़ी किशोरी को प्रेमी ने गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी की जिद पर अड़ी किशोरी को प्रेमी ने गला घोंटकर मार डाला
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। रामपुर टांडा गांव में 17 वर्षीय शिवानी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मक्का के खेत में शव मिलने के बाद पुलिस ने मां के रिपोर्ट लिखाने पर गांव के ही जुगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से सामने आया कि शिवानी और जुगेंद्र के काफी समय से प्रेम संबंध थे।कुछ समय पहले जुगेंद्र की शादी कहीं और तय होने के बाद शिवानी के बाधा बनने पर उसने हत्या की।
शिवानी रामपुर टांडा गांव की ही रहने वाली थी। मां वेलावती की ओर से दर्ज रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि शिवानी और जुगेंद्र के बीच तीन वर्ष से प्रेम संबंध थे। इसकी शिकायत भी जुगेंद्र के परिवार वालों से की गई थी। कुछ महीने पहले जुगेंद्र के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। टीका-गोद की रस्म भी हो गई थी। अब शिवानी जुगेंद्र से ही शादी की जिद पर अड़ी हुई थी।
शनिवार सुबह 10:30 बजे शिवानी स्कूल से अपनी टीसी लाने के लिए घर से निकली थी। जुगेंद्र ने पुलिस को बताया कि शिवानी ने इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया। शादी की जिद पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो उसने शिवानी के ही दुपट्टा से उसका गला घोंट दिया और मौके से भाग गया। इधर, देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरु की। रात 10:30 बजे किशोरी का शव मिला। पिता दोदराम का निधन हो चुका है, इसलिए मां ने ही मामले में रिपोर्ट लिखाई। एसपी ग्रामीण डॉ. ह्दयेश कठेरिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
किशोरी की मां की तहरीर पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपी जुगेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने वही बात बताई, जो शिवानी के परिजन कह रहे हैं। जुगेंद्र को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - डॉ. ह्दयेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण