फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl was handed over to her family, her lover accused the police of demanding bribe

Budaun News: युवती को किया परिजनों के हवाले, प्रेमी ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने का आरोप

Thu, 24 Jul 2025 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 24 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
girl was handed over to her family, her lover accused the police of demanding bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि रिश्वत की मांग पूरी न होने पर प्रेम विवाह के बाद उसकी पत्नी को मायके वालों को सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवक ने पुलिस के रुपये मांगने का ऑडियो होने का दावा किया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बीते दिनों गाजियाबाद में एक युवती से शादी कर ली थी। युवक का आरोप है कि युवती को उसके साथ भेजने के लिए वहां के एक दरोगा ने एक लाख रुपये की मांग की थी। मांग पूरी न करने पर लड़की को उसकी बिना मर्जी के घरवालों के साथ भेज दिया। युवक ने पुलिस से कोर्ट में बयान दर्ज कराने की मांग की थी। 
विज्ञापन


युवक बोला- प्रेमिका बालिग है 
उसका आरोप है कि रुपये मांगने का उसके पास ऑडियो भी है, लेकिन पुलिस ने युवती के बयान दर्ज नहीं कराए। बताया कि उसकी शादी रीति-रिवाज के साथ विधिवत हुई है। उसके पास इसका प्रमाण भी है। उसने अपनी जानमाल की सुरक्षा को पुलिस से गुहार भी लगाई है। युवक का कहना है कि उसकी प्रेमिका बालिग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता ने थाने में 13 जुलाई को अपनी लड़की को नाराज होकर कहीं चली जाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वापस आने पर लड़की ने थाने में आकर प्रार्थना पत्र में कहा कि वह अपनी मर्जी से नाराज होकर चली गई थी। 


थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है युवक के आरोप गलत है। युवती अपने घर से नाराज होकर गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आरोप लगाने वाला युवक थाने तक नहीं आया है, उसे  देखा भी नहीं है। फिर भी जांच की जा रही है, इसके बाद ही किसी परिणाम पर पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed