फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lord Vishnu is worshipped on Devuthani Ekadashi

Budaun News: देवउठनी एकादशी पर हुआ भगवान विष्णु का पूजन

Sun, 02 Nov 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishnu is worshipped on Devuthani Ekadashi
देव उठनी एकादशी पर पूजा करता एक परिवार। संवाद
बदायूं। कार्तिक मास की शुक्ल एकादशी, जिसे देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है, पर शनिवार को बदायूं में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। भगवान विष्णु के जागरण के इस पावन अवसर पर शहर से लेकर गांवों तक भक्तों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना की। घर-घर में भी भक्तों ने भगवान विष्णु के चित्र या शालिग्राम स्वरूप की विधिवत पूजा की और तुलसी विवाह की रस्म भी निभाई। भक्तों ने दीप जलाकर भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। देव उठनी एकादशी के साथ ही विवाह, मांगलिक और शुभ कार्यों का शुभारंभ भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed