{"_id":"68bdd29f1bca41b4ae0dbd64","slug":"lord-chandraprabhu-swamis-procession-was-taken-out-with-great-pomp-badaun-news-c-123-1-sbly1006-146551-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धूमधाम से निकाली भगवान चंद्रप्रभु स्वामी की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धूमधाम से निकाली भगवान चंद्रप्रभु स्वामी की शोभायात्रा
विज्ञापन
चंद्रप्रभु की शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
बिल्सी। जैन समाज द्वारा मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के समापन पर रविवार को भगवान श्री चंद्रप्रभु स्वामी की शोभायात्रा यहां धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार बम्बा चौराहा, कटरा बाजार, पालिका बाजार, जैन मार्केट होते हुए मोहल्ला संख्या आठ स्थित पाशर्वनाथ जैन मंदिर पंहुची। पुनः इसी मार्ग से लौटते हुए कछला रोड स्थित जेपी जैन स्कूल पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विभिन्न स्थानों से आए जैन समुदाय के लोगों ने शामिल होकर आरती कर मंगल कामनाएं कीं।
यहां सबसे पहले समाज के आशीष जैन ने ख्वाशी, अनिल कुमार जैन सोनी ने सारथी और मृंगाक जैन उर्फ टीटू ने कुबेर की बोली उठाई। शोभायात्रा में सभी श्रद्धालुओं ने णमोकार मंत्र का जाप किया। पंजाब नेशनल बैंक के सामने अवधेश माहेश्वरी, चंद्रसेन माहेश्वरी, बंटी, निशिकांत, सोनू उपाध्याय, अरुण तोमर, जितेंद्र माहेश्वरी, कुक्कू जैन, लोकेश नागर, ऋषिकांत शर्मा, जयप्रकाश लड्डा आदि ने शोभायात्रा का स्वागत कर सभी जैनियों को जलपान कराया।
विज्ञापन
इस मौके पर नीरज जैन, नीरेश जैन, अजीत जैन, बवीता जैन, स्वीटी जैन, इंदू जैन, प्रीत जैन, डॉ आरती जैन, प्रशांत जैन, उपकार जैन, निखिल जैन, मयंक जैन, अनूप जैन, डब्बू जैन, दिलीप जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।