{"_id":"a291873478113fc5f7bcfd0d9b3c6eff","slug":"loot-hindi-news-107","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने दिखाई हिम्मत, लुटेरा दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने दिखाई हिम्मत, लुटेरा दबोचा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर निवासी कृष्णपाल पेशी पर बदायूं आए थे। पेशी के बाद वह वापस लौट रहे थे। कचहरी तिराहे के पास एक लुटेरे ने उनके हाथ से थैला छीन लिया और भागने लगा। कृष्णपाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 168 सिविल लाइंस निवासी छात्रा भावना गुप्ता ने जब यह देखा तो उसने भाग रहे लुटेरे को पैर मारकर गिरा दिया। लुटेरे के गिरते ही छात्रा ने उसे दबोच लिया। भीड़ भी आ गई। लोगों ने झपटमार की पिटाई करके पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया लुटेरा कबूलपुरा निवासी अकबर पुत्र मोहम्मद हसन है। एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने भावना की हिम्मत की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि जो दिलेरी भावना ने दिखाई, अगर लोग भी दिखाने लगें तो क्राइम पर काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अक्सर ये सोचकर लोग आगे नहीं आते कि हमारा मामला नहीं है, क्यों पचड़े में फंसे। भावना ने एक उदाहरण पेश किया है। लोगों को उससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अकबर के खिलाफ झपटमारी की रिपोर्ट दर्ज कर गई है।
विज्ञापन