{"_id":"63aa0391f8381110a75c7d54","slug":"loot-fir-filed-in-theft-badaun-news-bly5082064118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डकैतों ने जमापूंजी लूटी... पुलिस ने भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डकैतों ने जमापूंजी लूटी... पुलिस ने भरोसा
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। अक्सर बड़े मामलों में खेल करने वाली पुलिस रविवार रात हुई डकैती की वारदात में भी नहीं चूकी। पुलिस ने पीड़ित अरकान को गुमराह करके तहरीर लिखवाकर घटना चोरी में दर्ज कर ली। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने भरोसे में लेकर उससे चार लाइन की तहरीर लिखवा ली और इसके बाद आननफानन चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वह इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेगा।
अरकान के मुताबिक घटना के बाद उन्होंने सबसे पहले यूपी 112 पुलिस को सूचना दी थी, इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को एक-एक बात बताई और पूरा घर दिखाया था। पुलिस को यह भी बताया था कि उनके घर में बदमाश कैसे घुसे थे। उन्होंने कैसे परिवार वालों को गन प्वाइंट पर लिया और लूटपाट की।
अरकान ने बताया कि छानबीन के बाद पुलिस ने उन्हें बुलाया था। थाने में उन्हें बताया गया कि सबसे पहले यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई थी, इसलिए एक छोटी सी तहरीर लिखकर दे दो। इसके बाद पुलिस ने अपने मुताबिक उनसे तहरीर लिखवा ली और उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
अरकान का आरोप है कि पुलिस ने भरोसा रखने का आश्वासन देते हुए तहरीर लिखवाई थी। उनसे कहा था कि यह पहली कार्रवाई है। दूसरी कार्रवाई में सब कुछ लिखा जाएगा। अरकान ने बताया कि वह इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
शहर विधायक पहुंचे घर, कार्रवाई का दिया आश्वासन
शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सोमवार सुबह अरकान के घर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने किसी तरह धोखाधड़ी करके रिपोर्ट लिखी इस मामले में भी उन्होंने शहर विधायक से कार्रवाई की मांग की है। अरकान ने बताया कि शहर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे।
बदमाशों ने रेकी कर दिया था घटना को अंजाम
ट्रैक्टर पार्ट्स व्यापारी अरकान और उसके चाचा चुन्ने मियां के घर में रविवार रात डकैती करने वाले बदमाशों ने पहले से रेकी की होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश मोहल्ले में आकर पूरी छानबीन करके गए होंगे। तभी उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस चौकी का भी भय नहीं था बदमाशों को
अरकान के जिस घर में डकैती हुई, वहां से खेड़ा नवादा पुलिस चौकी की दूरी बमुश्किल पांच सौ मीटर भी नहीं है फिर भी बदमाशों ने बेखौफ तरीके से घटना को अंजाम दिया और भाग गए। बरेली और मुरादाबाद को जाने वाले रोड पर भी रातभर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बदमाशों की आवाजाही का पुलिस को पता न चल पाना भी एक सवाल है।