{"_id":"5ed536fc8ebc3e90224c1fc7","slug":"loot-badaun-news-bly407722219","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक दंपती के परिवार को बंधक बनाकर 25 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड शिक्षक दंपती के परिवार को बंधक बनाकर 25 लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में रविवार रात बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। सभी बदमाश एक रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर में घुस आए और उन्होंने एक-एक करके परिवार वालों को बंधक बना लिया। फिर उन्हें कमरे में बंद कर पांच लाख की नकदी और आभूषण समेत 25 लाख रुपये की संपत्ति लूट ले गए। इसके अलावा बदमाशों ने पड़ोस के दो घरों से लाखों सामान चोरी कर लिया।
कस्बा दहगवां निवासी नौशे अली उच्च प्राथमिक विद्यालय दहगवां से प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर हैं। उसकी पत्नी कैशर जहां प्राथमिक विद्यालय में प्रथानाध्यापिका के पद से रिटायर हुई हैं। दंपती कस्बे के सुनार मोहल्ले में अपने परिवार के साथ मकान बनाकर रह रहे हैं। नौशे अली के मुताबिक रविवार रात वह और उनकी पत्नी मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रहे थे। उनके तीन बेटे नीचे अपने कमरे में सोए हुए थे। आधी रात के वक्त करीब आठ बदमाश घर में पीछे से सीढ़ी लगाकर घुस आए। फिर उन्होंने घर के एक-एक कमरे में छानबीन शुरू कर दी। उसी दौरान उनकी आंख खुल गई। वह शोर मचाते, उससे पहले बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और उन्हें दूसरी मंजिल पर कमरे में बंद कर दिया। उनके तीनों बेटों और बहुओं को असलहे के बल पर नीचे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद बदमाश उनके घर से पांच लाख रुपये की नकदी, ढाई सौ ग्राम सोना और दो किलो चांदी के अलावा अन्य सामान लूटकर भाग गए।
इस दौरान उनकी बेटी ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन बदमाश अपनी शर्ट उतारकर भाग गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। इधर, सोमवार सुबह पता चला कि बदमाशों ने सैफी मोहल्ले के जाहिद अली सैफी के घर को भी निशाना बना लिया था। उनके घर में बदमाश सीढ़ी लगाकर घुसे और उनके घर से दो लाख पंद्रह हजार रुपये, दो तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर समेत एक मोबाइल चोरी करके ले गए। वहीं, रूपकिशोर गुप्ता के मकान में रह रहे किरायेदार प्रमोद के घर से एक लाख रुपये और सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। बदमाशों ने प्रमोद और उसके परिवार वालों को भी एक कमरे में बंद कर दिया था। बदमाशों ने पड़ोस के एक घर का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
रिटायर शिक्षक दंपती के घर में हुई वारदात के संबंध में तहरीर आ गई है। अन्य दोनों भुक्तभोगियों ने भी तहरीर दी है। इनके घर में चोरी हुई है या कोई और मामला है। इसकी जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। राकेश चौहान, एसओ जरीफनगर
बदमाशों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, तो झल्ला गई
जरीफनगर। रविवार रात हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस का एक और रूप देखने को मिला। पुलिस ने पहले पीड़ित दंपती को ही हड़काना शुरू कर दिया। उन पर उल्टे आरोप लगाए कि बदमाशों को उनकी बेटी ने ही बुलाया था।
पीड़ित नौशे अली के मुताबिक जब उनकी विवाहित बेटी ने भागते बदमाशों में से एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की थी। तब वह बदमाश गली में गिरा था। उसके हाथ में रुपयों की गड्डी थी। वे रुपये गली में बिखर गए थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब वह रुपये एकट्ठे कर रहे थे। दरोगा ने आते ही पहले उनकी बेटी के हाथों से मोबाइल छीन लिया और बोला कि तूने मोबाइल नंबर डिलीट कर दिए। तूने ही बदमाशों को बुलाया होगा। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने सबको कमरे में बंद दिया था लेकिन उनकी बेटी का कमरा खुला रह गया था। इससे वह बाहर निकलकर आ गई थी। बाद में उसी ने ही सबके कमरे खोले थे। उन्होंने थाना पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बहरहाल उन्होंने तहरीर दे दी है लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
ग्राम प्रधान के घर से सात लाख के आभूषण चोरी
मूसाझाग (बदायूं)। सिविल लाइंस इलाके में रविवार रात चोरों ने आमगांव के ग्राम प्रधान के घर को निशाना बना लिया और नकदी समेत करीब सात लाख रुपये के आभूषण चोरी करके ले गए। ग्राम प्रधान ने चोरी के मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम प्रधान सोमवीर सिंह उर्फ राहुल कुर्मी रविवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। बराबर में उनकी मां और पत्नी सो रही थीं। राहुल के मुताबिक रात करीब दो बजे अचानक खटपट की आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने उठकर घर में देखा तो दो चोर छत पर खड़े थे जबकि तीन बदमाश उनके बेडरूम से निकल रहे थे। उन्होंने शोर मचाया कि तभी बदमाश छत से कूदकर भाग गए। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व उनकी शाहजहांपुर जिले से शादी हुई है। उनके घर के सारे आभूषण अलमारी में रखे थे। बदमाशों ने अलमारी का लॉक तोड़ लिया और उससे सोलह हजार रुपये की नकदी, 18 तोले सोने के आभूषण चोरी करके ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिससे कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुयायना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। राहुल ने पांच अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।