फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   loot

कपड़ा व्यापारियों ने तमंचे के बल पर 2.20 लाख की लूट

Tue, 10 Sep 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
loot
बदायूं। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दो कपड़ा व्यापारियों से 2.20 लाख रुपये लूट लिए। दोनों व्यापारी सहसवान से पेमेंट लेकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में दोनों बदमाशों ने मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कौल्हाई के पास बैरियर पर गाड़ी धीमी होते ही तमंचे से चालक साइड का शीशा तोड़ दिया और फिर तमंचा दिखाकर नोटों से भरा बैग लूट ले गए।
विज्ञापन

शहर में बिरुआबाड़ी मंदिर के सामने स्थित कॉलोनी निवासी राकेश और उनका भतीजा रजत कपड़ा व्यापारी हैं। दोनों चाचा भतीजे रविवार को अपनी कार लेकर सहसवान कस्बे से पेमेंट लेकर लौट रहे थे। बताते हैं कि मुजरिया थाना क्षेत्र में ग्राम कौल्हाई के पास काफी सड़क टूटी पड़ी है। वहीं पर पुलिस का बैरियर भी लगा है, लेकिन वहां कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। जैसे ही उनकी कार बैरियर के समीप पहुंची कि तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने चालक की ओर से अपनी बाइक लगा दी। पीछे से बैठे बदमाश ने चालक साइड का शीशा तमंचा मारकर तोड़ दिया। इससे दोनों व्यापारी घबरा गए। कोई बात पूछते उससे पहले बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और कार रुकवा ली। दोनों बदमाश उनकी गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों व्यापारी थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। लूटपाट की वारदात सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई। इसकी सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह और सीओ सहसवान भी पहुंच गए। तुरंत लुटेरों की तलाश में पुलिस को लगा दिया गया लेकिन देर रात तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। शुरुआत में पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों ने दो लाख बीस हजार रुपये लुटने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

दोनों लोग करीब दो लाख बीस हजार रुपये बता रहे हैं। अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। इसके बावजूद पुलिस टीम को लगा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed