{"_id":"6877f94f3e1012c9080875f7","slug":"long-queues-of-patients-in-district-hospital-due-to-viral-fever-badaun-news-c-123-1-sbly1018-143217-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वायरल बुखार से जिला अस्पताल में लंबी हो रही मरीजों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वायरल बुखार से जिला अस्पताल में लंबी हो रही मरीजों की कतार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन।संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में पिछले तीन दिनों से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। जहां 800 से 900 मरीज पंजीकरण करा रहे थे, अब संख्या 1200 के पार पहुंच गई है। बुधवार को 1210 मरीजों ने पर्चा बनवाकर जांच कराने के साथ दवा ली। इनमें से 500 से अधिक मरीज वायरल बुखार से पीड़ित थे।
जिला अस्पताल में बुधवार सुबह आठ बजे से ही मरीज उमड़ना शुरू हो गए। दस बजे तक पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक लंबी कतार लग गई। कई लोगों को तो पर्चा बनवाने के लिए ही दो घंटों तक इंतजार करना पड़ा, बाद में चिकित्सक को दिखाने के लिए भी काफी प्रतीक्षा करनी पड़ी।
आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को यहां 812 मरीजों ने पर्चा बनवाकर दवा ली थी, इसमें 400 से अधिक वायरल बुखार से पीड़ित थे। इसी तरह शुक्रवार को 918 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें करीब 600 मरीज वायरल बुखार के निकले। शनिवार को हाफ डे होने पर भी 688 मरीजों ने पर्चा बनवाकर दवा ली। जिसमें करीब 200 मरीज वायरल बुखार के थे। इसी प्रकार सोमवार को 1200 और मंगलवार को 1214 मरीजों ने पंजीकरण कराकर दवा ली। इसमें करीब 300 मरीज वायरल बुखार के रहे। बुधवार को भी काफी संख्या में मरीज जिला अस्पताल में पहुंचे। 1210 मरीजों ने पंजीकरण कराकर दवा ली। इसमें करीब 550 मरीज वायरल बुखार के थे।
विज्ञापन
-- -- --
सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचे। दो घंटे तक लाइन में लगने के बाद पर्चा बन सका। इसके बाद डॉक्टर के कक्ष के सामने करीब एक घंटा तक कतार में लगे, तब कहीं दवा मिल सकी।
-प्रीता मौर्य, सम्राट अशोक नगर
--
भीड़ अधिक होने की वजह से खुद कतार में नहीं लग सके। बेटे को कतार में लगाया तो दस बजे पर्चा बन पाया। अब डॉक्टर से दवा लेने के लिए भी कतार में लगना पड़ रहा है। जांच कराई है जिसमें वायरल बुखार बताया गया है।
-भूदेवी, भरकुइया
--
ऐसे करे बचाव
शरीर को ज्यादा से ज्यादा आराम दें। अगर गले में खराश या दर्द है तो हल्के गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करें।
--
इन बातों का भी रखें ध्यान
शरीर में पानी की कमी होने से रोकने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करें, थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। अगर नाक बंद है तो भाप लेने से भी फायदा मिलता है। बुखार होने पर घर से बाहर न निकलें, चूंकि यह संक्रमण के कारण होने वाली समस्या है ऐसे में दूसरे लोगों को भी संक्रमण होने का डर रहता है। डाॅक्टर से परामर्श लेकर ही दवा का सेवन करें।
--
वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। दवा उपलब्ध हैं, मरीज बढ़े हैं, इसलिए कतार लग रही है।
-डॉ. कप्तान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक