फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Long queue for making Aadhar card, hundreds of people disappointed

Budaun News: आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी लंबी लाइन, सैकड़ों लोग मायूस

Sat, 02 Aug 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Long queue for making Aadhar card, hundreds of people disappointed
सहसवान में आधार साइड बंद होने पर बैठे कर्मचारी।संवाद
बदायूं। आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने की प्रक्रिया लोगों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। जिले भर के आठ डाकघरों में नौ केंद्रों पर आधार बनाने और संशोधन का काम चल रहा है। इन केंद्रों पर रोजाना भीड़ उमड़ रही है, लेकिन सीमित संसाधनों और स्लॉट की वजह से अधिकांश लोग हर दिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। आधार कार्ड हर सरकारी योजना और बैंकिंग सुविधा के लिए अनिवार्य हैं। इसलिए यह जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

----

डाकघर में चल रहे दो केंद्र, तब भी नहीं संभल रही स्थिति
बदायूं। शहर में मुख्य डाकघर में रोजाना सैकड़ों लोग लोग आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि भीड़ के कारण सुबह 10 बजे जो डाकघर पहुंच रहे हैं, उनके आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। लाइन में लगे लोगों को टोकन जारी किया जा रहा है और फिर क्रम से आधार कार्ड काम किया जा रहा है। डाक अधीक्षक एनके दुबे ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के आधार कार्ड बनाने का प्रयास है। इसके लिए दो कर्मचारी तैनात किए हैं। कठौली की पुष्पा ने बताया कि दो दिन से लगातार आ रही हैं, लेकिन आधार कार्ड में संशोधन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

-----------
40 आवेदक को ही बुला रहे रोजाना
उझानी। टोकन सिस्टम से प्रतिदिन 40 आवेदकों को ही बुलाया जा रहा है, फिर भी काफी संख्या में आवेदक और आ जाते हैं। डाक अधीक्षक अश्वनी माहेश्वरी ने बताया कि संशोधन और बच्चों के आधार कार्ड के लिए टोकन वितरण के समय तीन- चार सौ लोगों की भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सहसवान में सेवा ठप, मुख्यालय जाना मजबूरी
सहसवान। नगर के डाकघर में रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी लोग आधार बनवाने के लिए सुबह सात बजे से ही लाइन में लग गए, लेकिन जब 10 बजे डाकघर खुला और आधार बनाने वाले कर्मचारी ने बताया कि वेबसाइट नहीं चल रही है। उसमें अपडेशन का काम चल रहा है। लाइन में लगे रमेश सिंह, मोहम्मद असलम ने बताया कि अगर पहले पता होता तो बदायूं चले जाते हैं। पूरा समय यहां पर खराब हो गया है। कुछ लोगों ने जिला मुख्यालय का रुख कर लिया।

---------
यहां पर एक संचालित है आधार कार्ड केंद्र
-मुख्य डाकघर बदायूं, उझानी, बिल्सी, इस्लामनगर, दातागंज, बिसौली, सहसवान, वजीरगंज
------------
वर्जन-
-जिले में आठ डाकघरों में नौ आधार कार्ड केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर आधार बनाने के निर्देश है। अगर किसी सेंटर पर अपडेशन का काम चल रहा है तो उसके पूरा होते ही फिर से काम शुरू हो जाएगा। - एनके दुबे, डाक अधीक्षक

सहसवान में आधार साइड बंद होने पर बैठे कर्मचारी।संवाद

सहसवान में आधार साइड बंद होने पर बैठे कर्मचारी।संवाद

सहसवान में आधार साइड बंद होने पर बैठे कर्मचारी।संवाद

सहसवान में आधार साइड बंद होने पर बैठे कर्मचारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed