{"_id":"660da0810507fcb7b2002980","slug":"lok-sabha-elections-training-given-to-trainers-and-super-master-trainers-badaun-news-c-123-1-sbly1018-116353-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : ट्रेनर्स और सुपर मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : ट्रेनर्स और सुपर मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में ईवीएम ;इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनद्ध ट्रेनर व सुपर मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक
बदायूं। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए बुधवार को ट्रेनर और सुपर मास्टर ट्रेनर्स को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सीडीओ केशव कुमार ने कहा कि सुपर मास्टर ट्रेनर्स अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करें। कोई चीज समझ में न आए तो उसे संबंधित से वार्ता कर समझ लें। ईवीएम मैनुअल का भी अध्ययन कर लें।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवी पैट का भली प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ट्रेनर्स ही बाकी कार्मिकों को भी प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने ईवीएम की सीलिंग, स्पेशल टैग लगाना, वीवी पैट संचालित करने का प्रशिक्षण दिया। अपरान्ह में सुपर मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डीडीओ श्वेतांक पांडेय, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, मजिस्ट्रेट नम्रता, एसकेआईसी प्रधानाचार्य संदीप भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- --
ट्रेनिंग के ये रहे मुख्य बिंदु
- ईवीएम की सीलिंग।
-स्पेशल टैग लगाना।
-वीवीपैट को संचालित करना।
-वीवीपैट, बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट को आपस में संयोजित करना।