फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   locked collectrate gate

कलक्ट्रेट गेट पर ताला जड़ा, हाईवे किया जाम

Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
locked collectrate gate
कलक्ट्रेट गेट पर ताला जड़ा, हाईवे किया जाम 
राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने और वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर 25 दिनों से चल रहा आंगनबाड़ी वर्करों का धरना सोमवार को उग्र प्रदर्शन में तब्दील हो गया। ज्ञापन न लेने पर भड़की आंगनबाड़ी वर्करों ने पहले से कलक्ट्रेट गेट पर तालाबंदी की। इसके बाद सड़क पर लेटकर मथुरा-बरेली हाईवे जाम कर दिया। जाम लगने और आंगनबाड़ी वर्करों के उग्र प्रदर्शन से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एडीएम ने मौके पर जाकर ज्ञापन लिया। इसके बाद ही सड़क का जाम खोला जा सका।  
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी के नेतृत्व में धरने पर बैठीं वर्कर क्रमिक अनशन कर रही थीं। वहीं, पड़ोस में धरने पर बैठे शिक्षामित्रों का जिला राजस्व अधिकारी ने ज्ञापन लिया, लेकिन आंगनबाड़ी वर्करों का ज्ञापन नहीं लिया। इससे आंगनबाड़ी वर्कर भड़क गईं और जाम लगाकर कलेक्ट्रेट गेट पर तालाबंदी कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की, तो आंगनबाड़ी वर्कर सड़क पर लेट गईं। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीएम को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद ही आंगनबाड़ी वर्कर शांत हुई। उन लोगों ने कहा कि यदि उनके साथ जोर-जबरदस्ती की कोशिश की गई तो वे लोग उग्र प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगी। 
विज्ञापन

बता दें कि धरना-प्रदर्शन के बावजूद सीडीपीओ कार्यालय खोले जाने पर शनिवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने आक्रोशित होकर सीडीपीओ कार्यालय में ताला जड़ दिया था। इसके बाद रविवार को भी आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन जारी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बैठीं क्रमिक अनशन पर 
बदायूं। धरना प्रदर्शन के साथ ही आंगनबाड़ी वर्करों की ओर से शुरू किए गए क्रमिक अनशन में सरोज, सुखरानी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, धर्मशीला, अनुराधा सक्सेना, सोनवती, सुमन, माया देवी, पुष्पा देवी शाम चार बजे तक अनशन पर डटी रहीं। 

प्रदर्शन करने वालों में इनकी रही सहभागिता 
बदायूं। प्रदर्शन और सड़क जाम करने वालों में शारदा देवी मौर्य, अर्चना शर्मा, सीता कश्यप, पूनम, राजकुमारी, भगवान देवी, रिजवाना वानो, सुशीला देवी, गीता रानी, महज वानो, नीरू माहेश्वरी, ब्रजेश, सुनीता, उज्मा, कुंती, मंजू चौहान, आदर्श लता भारती, कीर्ति सिंह, अर्चना गुप्ता, चांद बी, रिंकी खानम आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed