फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Ujhani

उझानी में लॉकडाउन तोड़ने पर दो कारोबारी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2020 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Ujhani
उझानी (बदायूं)। जिले में कोरोना संक्रमित चार मरीज मिलने के बावजूद लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को उझानी में कई दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन कर अपनी दुकानें खोलकर बैठ गए। इसका पता लगने पर पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इनमें एक पेंट्स कारोबारी और दूसरा जूस बिक्रेता है। दुकान पर मिले ग्राहकों के वाहन सीज कर दिए गए।
विज्ञापन

उझानी कस्बे के मोहल्ला नझियाई निवासी अवनीश गुप्ता की कछला रोड मार्केट में पेंट्स की दुकान है। लॉकडान होने के बावजूद बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाइक पर दुकान पहुंचे। उन्होंने दुकान खोली तो दुकान भी जमा हो गए। दुकान खुलने का पता लगने पर पहुंचे दरोगा जितेंद्र सक्सेना ने कारोबारी अवनीश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। दुकान पर मौजूद ग्राहकों की तीन बाइक कब्जे में लेकर सीज कर दीं। दरोगा सक्सेना ने बताया कि अवनीश के खिलाफ धारा-144 का उल्लंघन करने के अलावा धारा 269, 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दरोगा शिवेंद्र भदौरिया ने उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया। वह लॉकडाउन तोड़कर मेन मार्केट में गन्ने का जूस बेच रहा था। वह जिस वाहन पर कोल्हू रखे था उसे भी सीज कर दिया गया है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने अवनीश और वीरपाल को जेल भेज दिया। उझानी में ही घंटाघर के पास किराना की दो-तीन दुकानें खुली थीं। पुलिस ने दुकानदारों को फटकार कर दुकानें बंद करा दीं। पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत दी है कि अगर किसी ने लॉकडाउन तोड़कर दुकान खोली उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed