{"_id":"5e9dd31f8ebc3ed5ad08b808","slug":"lockdown-break-in-dataganj-hospital-sealed-badaun-news-bly403291760","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन और नियमों का उल्लंघन करने पर दातागंज प्राइवेट हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन और नियमों का उल्लंघन करने पर दातागंज प्राइवेट हॉस्पिटल सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। लॉकडाउन के दौरान भीड़ जमा होने पर प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दातागंज के कस्बे के अरेला मोहल्ला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में छापा मारा। हॉस्पिटल में पांच मरीज भर्ती थे। मरीजों परिजन और रिश्तेदार भी थे। नियमों का उल्लंघन करने पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। वहां मिली एक आशा वर्कर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसडीएम नेे दिए हैं।
सोमवार दोपहर दातागंज एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह और सीओ एसके सिंह नगर में लॉकडाउन का निरीक्षण करने निकले थे। उसी समय नगर के अरेला मोहल्ले में सिटी हॉस्पिटल के गेट पर दर्जनों लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते मिले। उन्होंने सामाजिक दूरी नहीं बनाई थी। लोगों की भीड़ देख अधिकारी रुक गए। इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्साधीक्षक देवेंद्र सिंह भी पहुंच गए। इसके बाद अफसरों ने हॉस्पिटल के अंदर जाकर छानबीन की। हास्पिटल में एक्स-रे मशीन लगी मिली, लेकिन कोई टेक्नीशियन नहीं था। वहां अल्ट्रासाउंड भी किए जाते थे, लेकिन अल्ट्रासाउड करने वाला चिकित्सक नहीं मिला। हॉस्पिटल के जनरल वार्ड में पांच मरीज भर्ती मिले। उनमें कुछ प्रसूता थीं। उनके साथ कई तीमारदार भी मौजूद थे। अधिकारियों के मुताबिक हॉस्पिटल में ऑपरेशन करने का सामान मिला है, लेकिन कोई सर्जन नहीं है। इस हॉस्पिटल को डॉ. तौफीक और उनकी पत्नी डॉ. फातिमा चला रहे हैं। दोनों बीयूएमएस हैं और महिलाओं की डिलीवरी भी करते हैं।
बताते हैं कि उस समय एक आशा वर्कर अस्पताल में मौजूद मिली। एसडीएम ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। इस संबंध में डॉ. तौफीक ने बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
प्राइवेट हॉस्पिटल खोलकर लॉकडाउन का खुला उल्लंघन किया जा रहा था। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड नियमों के अनुसार नहीं हो रहे थे। ऑपरेशन भी किए जाते थे, लेकिन कोई सर्जन नहीं है। इससे हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है।
- कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम दातागंज