{"_id":"5eb6dc2a8ebc3e904032e343","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly405322488","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति थी दूध की, बेच रहे थे मिठाई, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति थी दूध की, बेच रहे थे मिठाई, दुकान सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोविड-19 को रोकने के लिए सभी लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द जनपद को इस महामारी से छुटकारा मिल सके । लेकिन कुछ लोग चंद पैसे के लालच में नियम-कायदों को ताक पर रखकर कर काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया है। लॉकडाउन के दौरान घर-घर दूध पहुंचाने के लिए प्रशासन ने एक मिठाई विक्रेता को पास जारी किए थे। लेकिन पास की आड़ में दुकान खोलकर मिठाई की बिक्री की जा रही थी। जानकारी मिलने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने मिठाई की दुकान को सील कर दिया।
लॉकडाउन की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं हैं। ऐसे में लोगों को जरुरत का सामान पहुंचता रहे, इसके लिए कुछ व्यापारियों को पास जारी किए गए हैं। ताकि वह लॉकडाउन की अवधि में लोगों के घरों पर जरूरी सामान मुहैया करा सकें। लेकिन इस पास की आड़ में कुछ व्यापारियों ने मनमानी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी जब प्रशासन को मिली तो सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने सिविल लाइन पुलिस के साथ स्थित दुकान पर छापा मारा। तो इस दौरान इंद्रा चौक के पास में स्थित सुगंधा स्वीट्स की दुुकान खुली मिली, जहां मिठाईयों की बिक्री भी की जा रही थी। जबकि इस व्यापारी को लॉकडाउन अवधि में केवल घरों पर दूध सप्लाई का पास दिया गया था। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने तुरंत ही दुकान को सील करने के निर्देश दिए। इस बीच व्यापारी ने दुकान को सील होने से बचाने के लिए अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने और पैर छूने में देर नहीं लगाई। लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी और दुकान सील कर दी। कहा कि लॉकडाउन के नियमों का सभी को हर हाल में पालन करना होगा।
मौके पर किए पास निरस्त
सुगंधा स्वीटस के संचालक ने घर-घर दूध सप्लाई करवाने के बहाने पास बनवाया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही दुकानदार को जारी पास निरस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
शिकायत मिली रही थी कि सुगंधा स्वीट्स की दुकान चोरी-छिपे खुल रही है। चेकिंग के दौरान दुकान खुली मिली और मिठाई भी मिली है। ऐसे में उसे तुंरत सील करा दिया गया है। साथ ही इनके सारे पास निरस्त कर दिए हैं। - अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट