फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

लॉकडाउन का उल्लंघनः जिले में बढ़ी सख्ती, फिर भी सड़क पर आए लोग, 32 गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2020 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं। बरेली में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बदायूं में सख्ती बढ़ा दी गई है। सिर्फ सुबह शाम जरूरी सामान खरीदने की छूट दी जा रही है, लेकिन दोपहर और रात में घर से निकलने की कोई छूट नहीं है। इसके बावजूद लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं। बुधवार को जिले में सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज की गईं। 32 लोग गिरफ्तार किए गए। बाद में उन्हें थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह शहर में मेडिकल, सब्जी और राशन की दुकानें खुलीं। किराना की दुकानों पर भीड़ ज्यादा रही। जैसे-जैसे दिन ऊपर चढ़ता गया, वैसे पुलिस सख्त होती गई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक शहर के अधिकतर इलाके सुनसान हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इसके बावजूद राशन की दुकानों पर भीड़ खत्म नहीं हुई। प्रत्येक तिराहे और चौराहों पर पुलिस तैनात रही। कुछ इलाकों में बेहद सख्ती रही, तो कुछ इलाके में चहल चहल रही। हालांकि और दिनों की अपेक्षा बुधवार को सख्ती अधिक दिखाई दी। पुलिस ने सड़क पर घूमने वाले लोगों पर अंकुश लगाया। डीएम कुमार प्रशांत के मुताबिक जिले में करीब 32 लोग गिरफ्तार किए गए। जबकि अलग-अलग थानों में 11 एफआईआर दर्ज की गईं। इनमें जरीफनगर पुलिस ने पांच वाहनों का चालान किया और दो बाइक सीज कर दी। वहीं दो हजार रुपये समन शुल्क वसूला। वहीं इस्लामनगर पुलिस ने 11 वाहनों का चालान कर दिया और दो बाइक सीज कर दीं।
विज्ञापन

सड़क पर घूमने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोगों को समझाया जा रहा है कि लॉकडाउन का मतलब कोरोना वायरस से उनकी सुरक्षा करना है। जिन लोगों को ये बात समझ नहीं आ रही है। उन्हें दूसरी तरह से समझाया जाएगा। उन्हें जेल भेजा जाएगा या फिर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed