{"_id":"5e95dc188ebc3e6fd3101cd8","slug":"lockdown-break-badaun-news-bly4026702192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सजाया साप्ताहिक बाजार, पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में सजाया साप्ताहिक बाजार, पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर। लॉकडाउन के दौरान साप्ताहिक बाजारों पर रोक के बावजूद मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव करियामई बाजार सज गया। बड़ी संख्या में दुकानदार और लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव को सामाजिक दूरी का नियम भी टूटता नजर आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खरीदारों और दुकानदारों को खदेड़ दिया।
जिले में कहीं भी पशु नखासे और साप्ताहिक बाजार नहीं लग रहे हैं। पुलिस-प्रशासन का जोर लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन कराने पर है। करियामई के साप्ताहिक बाजार में पड़ोसी जनपद संभल के भी काफी दुकानदार पहुंच गए। काफी संख्या में सब्जी की दुकानें लग गईं। आसपास के गांवों के लोगों को पता लगा तो वे भी खरीदारी करने निकल पड़े। इस बारे में जानकारी एसओ जरीफनगर राकेश चौहान को मिली। उन्होंने मौके पर पुलिस फोर्स को भेजा। पुलिस ने दुकानदारों और खरीदारों को खदेड़ दिया। काफी दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़ कर भाग गए। बाद में आकर उन्होंने अपना सामान समेटा।