{"_id":"599c69144f1c1b5c6a8b473c","slug":"locals-beaten-up-people-selling-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ी बूूटी से इलाज करने वालों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ी बूूटी से इलाज करने वालों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशी जड़ी बूटी से इलाज करने वालों को सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मध्य प्रदेश के जिला मुरौना के ग्राम जेबरा खेरा निवासी मुनिजर चित्तोड़िया गौड़ कस्बे के नखासा बाजार में देशी जड़ी बूटी की दवा बनाकर बेचते हैं। मुनिजर के अनुसार सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात लोग डेरे पर आकर गालीगलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने उसे डंडो से मारना पीटना शुरू कर दिया। इसमें उनकी बहन के सिर में चोटें आई हैं। शोर सुनकर पड़ोसियों के आने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट में घायल जयवंती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। थानाध्यक्ष हरिभान सिंह ने बताया की मारपीट की सूचना पर रात में ही मौके पर गए थे। पीड़ितों की तरफ से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।