फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   local people are affacted with an unidentified decease

गांव में दो दर्जन लोग रहस्यमय बीमारी की जद में

Tue, 02 Feb 2016 11:26 PM IST
दबतोरी।
दबतोरी। Updated Tue, 02 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
local people are affacted with an unidentified decease
लक्ष्मीपुर गांव में दो सप्ताह पहले ये बीमारी फैलना शुरू हुई थी। पहले तो लोगों ने गौर नहीं किया। जब यह संक्रामक की तरह फैलने लगी तो लोगों को समझ में आया। फिर भी बीमार इधर-उधर इलाज कराते रहे। गौर करने वाली बात है कि इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों के शरीर में पहले तो खुजली होती है, बाद में फफोले पड़ने लगते हैं। सोमवार को गांव के लोगों ने इस बारे में आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र पर खबर दी। मंगलवार को एएनएम रिजवाना गांव पहुंची। उन्होंने लोगों की जांच की। इस दौरान 30 ऐसे लोग मिले, जिनके शरीर पर फफोले थे।
विज्ञापन

पानी की खराबी भी हो सकती है वजह
बदायूं। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल के प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि त्वचा संबंधी बीमारियों की वजह पानी की खराबी भी हो सकती है। बीमारी की जद में आए लोगों के सैंपल जांच के साथ यहां के पानी के सैंपल की जांच भी जरूरी है। इस तरह के मामलों में अक्सर देखने में आता है कि पानी के साथ एक दूसरे के संपर्क में आने  से यह बीमारी ज्यादा लोगों में फैलती जाती है। मात्र कुछ सावधानियां बरत कर ऐसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

डार्क जोन में है आसफपुर ब्लाक
बदायूं। बिसौली तहसील का बिसौली और आसफपुर ब्लाक पहले से डार्क जोन में शुमार हैं। ऐसे में जानकार पानी की खराबी की बात से भी इंकार नहीं कर रहे। मौसम और पर्यारण वैज्ञानिक आलोक गौतम की मानें तो इस तरह की बीमारियों की वजह मौसम में हो रहे बड़े बदलाव और पानी की खराबी हो सकती है। सही वजह तो जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में ये मामला नहीं है। आसफपुर पीएचसी से डॉक्टर को जाना चाहिए था। इस मामले को दिखवाया जाएगा। वैसे इस मौसम में त्वचा संबंधी बीमारियां भी संक्रामक होती हैं। इनमें सावधानी बरतने की जरूरत होती है। सैंपल की जांच के बाद ही इस बीमारी के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
-डॉ. आरडी तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed